Gaya News: गया जंक्शन पर पुराने एफओबी को हटाने में आई तेजी

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

Gaya News: -बड़े क्रेन और तकनीशियनों की टीम ने संभाला मोर्चा, पहले दिन प्लेटफॉर्म एक से तीन

Gaya News: गया जंक्शन पर पुराने एफओबी को हटाने में आई तेजी

Gaya News: गया जंक्शन को आधुनिक बनाया जा रहा है। करीब 80 वर्ष पुराने हावड़ा इंड फुट ओवरब्रिज (एफओबी) को काटकर हटाने के लिए शनिवार से 31 अगस्त तक तीन दिनों का ब्लॉक लिया गया है। शनिवार को रेल कंस्ट्रक्शन विभाग और निर्माण कंपनी की आधिकारिक टीम की मौजूदगी में उच्च क्षमता वाले बड़े क्रेन, तकनीशियनों और कर्मियों को लगाया गया। पहले दिन प्लेटफॉर्म संख्या एक से तीन तक जुड़े एफओबी के हिस्से को काटकर हटाया गया। कार्य के दौरान संबंधित प्लेटफॉर्मों से ट्रेनों का परिचालन और यात्रियों की आवाजाही कुछ समय के लिए रोक दी गई। सुरक्षा को लेकर आरपीएफ और जीआरपी की टीम तैनात रही। रेल कंस्ट्रक्शन विभाग के अभियंता हरि गोविंद राय, निर्माण कंपनी के जीएम बीके सिंह और प्रोजेक्ट मैनेजर संजय कुमार सिन्हा सहित अधिकारी मौके पर कैंप कर कार्य की निगरानी कर रहे हैं。

जर्जर एफओबी की जगह बनेगा आधुनिक उच्च क्षमता वाला पुल

पुराना हावड़ा इंड एफओबी जर्जर और दयनीय स्थिति में पहुंच गया था। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर इसे करीब एक वर्ष से आवागमन के लिए बंद रखा गया था। इससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने में परेशानी होती थी। अब इसे पूरी तरह हटाकर इसके स्थान पर उच्च क्षमता वाला आधुनिक फुट ओवरब्रिज बनाया जाएगा। रेल कंस्ट्रक्शन कंपनी के अभियंता हरि गोविंद राय ने बताया कि तीन दिनों में चरणबद्ध तरीके से एफओबी हटाने का काम पूरा किया जाएगा। प्रत्येक दिन करीब दो से तीन घंटे का ब्लॉक लेकर कार्य कराया जा रहा है, ताकि महत्वपूर्ण ट्रेनों के परिचालन पर न्यूनतम असर पड़े। जरूरत के अनुसार ट्रेनों का परिचालन नियंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्य के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्लेटफॉर्म, ट्रेनों के आवागमन और वैकल्पिक रास्तों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। नए एफओबी के निर्माण से गया जंक्शन पर यात्रियों को प्लेटफॉर्मों के बीच आवागमन में काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

प्रश्न और उत्तर

गया जंक्शन में किस पुल को हटाया जा रहा है?
गया जंक्शन में हावड़ा इंड फुट ओवरब्रिज (एफओबी) को हटाया जा रहा है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsगयाGaya News: गया जंक्शन पर पुराने एफओबी को हटाने में आई तेजी