ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयागया जंक्शन : महिला उचक्का सहित पॉकेटमार गिरफ्तार

गया जंक्शन : महिला उचक्का सहित पॉकेटमार गिरफ्तार

गया जंक्शन : महिला उचक्का सहित पॉकेटमार गिरफ्तार गया जंक्शन : महिला उचक्का सहित पॉकेटमार गिरफ्तार गया जंक्शन : महिला उचक्का सहित पॉकेटमार...

गया जंक्शन : महिला उचक्का सहित पॉकेटमार गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,गयाThu, 02 Dec 2021 10:30 PM
ऐप पर पढ़ें

गया हिन्दुस्तान संवाददाता

गया जंक्शन पर गुरुवार को एक महिला उचक्का सहित मोबाइल चोरी करते एक पॉकेटमार को गिरफ्तार किया गया। महिला के पास से 1525 रुपये नगद तथा एक मोबाइल मिला। महिला की पहचान गंगा देवी, पति-निरहुआ साकिन चंद्रपुरा मदरसा थाना निमिया जिला चंद्रपुरा राज्य झारखंड के रूप में हुई है। रेल थाने में मामला दर्ज किया गया। चोरी का मोबाइल पर शिव नारायण गांव मानपुर शिवचरण लेन थाना व पोस्ट बुनियाद गंज जिला गया द्वारा फोन किया गया। साथ ही बताया कि उनकी भांजी मोनी देवी पति सुमित कुमार गांव थाना कादिर गंज जिला नवादा जो की गाड़ी संख्या 02397 से गया से कानपुर की यात्रा करने वाली थी। गाड़ी खुलने के क्रम में किसी अज्ञात द्वारा चोरी कर लिया गया था।

चोरी के मोबाइल के साथ पॉकेटमार गिरफ्तार

इसी तरह सब इंस्पेक्टर जावेद एकबाल साथ में टास्क टीम व सीआईबी टीम ने अपराधिक निगरानी के क्रम में एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में ट्रैक से प्लेटफार्म संख्या 4-5 की तरफ़ आते देखा। संदेह होने पर रोक कर पूछताछ करने पर वह थोड़ा घबराया तथा अपना नाम सोनू कुमार निवासी कनाप थाना दाउदनगर जिला औरंगाबाद बताया। तलाशी लेने पर उसके मोबाइल लॉक हालत में बरामद किया गया। सीम निकाल कर फेंक दिया है। अपराध स्वीकार करने पर मौके पर उपस्थित गवाहों के समक्ष जप्ती सूची बनाते हुए मोबाइल को जब्त किया गया तथा गिरफ्तार कर एक लिखित शिकायत पत्र के साथ जीआरपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए सुपूर्द किया गया।

शराब के साथ तीन गिरफ्तार

गया। निज संवाददाता

शहर के चन्दौती थाना क्षेत्र के कटारी हिल व बतशपुर से शराब के साथ तीन लोगों को गुरूवार को गिरफ्तार किया गया। चन्दौती थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि 27 लीटर देशी शराब के साथ एक मोटर साइकिल भी जब्त किया गया है। कटारी हिल से पंकज पासवान व बतशपुर से बुटटा चौधरी जो शराब बेचता है वही शराब को सप्लाई करने वाला एक युवक को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें