गया जंक्शन: पुराना डीलक्स स्नानागार सह शौचालय किया जा रहा ध्वस्त
-डीलक्स स्नानागार सह शौचालय को तोड़कर बनेगा पार्क -विश्व स्तरीय स्टेशन पुनर्निर्माण योजना के माध्यम

गया जंक्शन के बाहरी परिसर में स्थित लगभग 15 वर्ष पुराना डीलक्स स्नानागार सह शौचालय को गुरुवार से तोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। रेलवे प्रशासन के अनुसार यह कार्रवाई स्टेशन के विश्व स्तरीय पुनर्निर्माण योजना के तहत की जा रही है, जिसके माध्यम से स्टेशन परिसर को आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है। रेलवे सूत्रों ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वर्षों पूर्व इस डीलक्स स्नानागार सह शौचालय का निर्माण कराया गया था। अब नई योजना के तहत इसे हटाकर वहां हरित पार्क और संपर्क सड़क का निर्माण किया जाएगा जिससे स्टेशन के बाहरी क्षेत्र में यातायात सुगम होगा और यात्रियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।
विश्व स्तरीय स्टेशन परियोजना के अंतर्गत यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इंटरनेशनल स्नानागार सह शौचालय पहले ही बनाया जा चुका है। इसमें स्वच्छता, सुरक्षा और आधुनिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। रेलवे का दावा है कि नई व्यवस्था पुराने ढांचे की तुलना में अधिक सुविधाजनक और व्यवस्थित होगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि स्टेशन के पुनर्विकास से गया जंक्शन की पहचान और भी सुदृढ़ होगी। रेलवे प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा, ताकि यात्रियों को न्यूनतम असुविधा हो और गया जंक्शन को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित किया जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



