
गया जंक्शन: पितृपक्ष मेले में तीर्थयात्रियों को नए भवन में उपलब्ध होगी सुविधाएं
पितृपक्ष मेले के दौरान तीर्थयात्रियों के लिए गया जंक्शन का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। रेलवे ने नए भवन में सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना बनाई है, जिसमें शौचालय, वेटिंग हॉल और चिकित्सा सेवाएं शामिल...
पितृपक्ष मेले में देश के विभिन्न प्रान्तों से रेल मार्ग से गया आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए गया जंक्शन के पुनर्निर्माणाधीन नए भवन में सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। एडीआरएम दिलीप कुमार ने बताया कि रेलवे तीर्थयात्रियों को हर संभव उत्कृष्ट सुविधाएं देने के लिए कार्य तेज कर रहा है। नए शौचालय भवन, वेटिंग हॉल, साफ-सफाई, पानी, रोशनी, सुरक्षा और चिकित्सा की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। डीडीयू रेल मंडल के वरिष्ठ डीसीएम राजीव रंजन सहित ब्रांच अधिकारियों की टीम ने गया जंक्शन के सभी प्लेटफार्म, नव निर्मित आठ नंबर प्लेटफार्म, पिलग्रिम प्लेटफार्म, निर्माणाधीन पिलग्रिज्म भवन और डेल्हा साइड के नव निर्मित भवन सहित परिसर का निरीक्षण किया।

स्टेशन के बाहरी परिसर में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान रेल कंस्ट्रक्शन विभाग के अभियंता सुधीर शर्मा, रेल कंस्ट्रक्शन कंपनी के जीएम बीके सिंह, मुख्य टिकट पर्यवेक्षक रंजीत कुमार, सीआईटी (प्रशासन) आर आर सिन्हा, मुख्य रिजर्वेशन प्रभारी मो. मसूद आलम, कैंटरिंग सुपरवाइजर विजय कुमार और मंडलीय सीटीआई सतीश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक राजीव रंजन ने कहा कि जंक्शन के बाहरी परिसर में पूर्व से स्थित विज्ञापन होर्डिंग का स्थान ठीक किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को संवेदक के साथ बैठक कर विज्ञापन होर्डिंग के लिए विशेष स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए गए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


