ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयागया जंक्शन का भवन होगा विकसित : डीआरएम

गया जंक्शन का भवन होगा विकसित : डीआरएम

गया जंक्शन का भवन होगा विकसित : डीआरएम

गया जंक्शन का भवन होगा विकसित : डीआरएम
हिन्दुस्तान टीम,गयाFri, 12 Apr 2019 07:26 PM
ऐप पर पढ़ें

गया जंक्शन एक विकसित स्टेशन होगा। गया जंक्शन परिसर और भवन विकसित सूरत में जल्द दिखेगा। इसके लिए तेजी से विकास कार्य किया जा रहा है। डेल्हा साइड में भी गया जंक्शन का विस्तार होगा।

इसके लिए भी कार्य तेज कर दिया गया है। मुगलसराय रेल मंडल प्रबंधक परेश सक्शेना ने शुक्रवार को गया जंक्शन के निरीक्षण के दौरान ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में गया जंक्शन भी एक अच्छा मुकाम हासिल करेगा। उन्होंने इस दौरान मानपुर स्टेशन का भी निरीक्षण किया। इसके अलावे गया जंक्शन क्षेत्र में बनाए जा रहे मेमू शेड व कोचिंग डिपो के कार्यों को भी देखा।

रनिंग रूम के विकास कार्यो के अलावे फूट ओवर ब्रिज का कराए जा रहे निर्माण कार्य, सड़क की चौड़ीकरण, नाला का निर्माण, फुट ओवर ब्रिज का विस्तार कार्य आदि को भी देखा। इसके बाद संबंधित वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। गया जंक्शन पर ओवरहेड ट्रैक्शन पावर को कंट्रोल करने के लिए बनाए जाने वाले मिनी पावर प्लांट के बारे में भी चर्चा की गई।

मौके पर मुगलसराय रेल मंडल के ब्रांच अधिकारियों के साथ ही स्टेशन स्टेशन डायरेक्टर पवनीश कटल, सहायक सुरक्षा आयुक्त सीपी सिन्हा, स्टेशन प्रबंधक बीएन प्रसाद, मुख्य वाणिज्य पर्यवेक्षक रंजीत कुमार, मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक मो. शब्बीर, मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक लालबाबू, मुख्य रिजर्वेशन सुपरवाइजर प्रदीप कुमार, आईआरसीटीसी के गया जंक्शन प्रबंधक गौतम किशोर आदि उपस्थित थे।

डीआरएम ने मानपुर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

फोटो 01 मानपुर में प्लेटफार्म पर शुक्रवार को निरीक्षण करते डीआरएम

मानपुर। एक संवाददाता

पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेल प्रमंडल के डीआरएम पंकज सक्सेना ने शुक्रवार को मानपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे लाईन के दोहरीकरण, सिगनल व प्लेटफार्म का जायजा लिया। डीआरएम ने स्पेशल टावर से रसलपुर रेलवे गुमटी तक पहुंचकर गुमटी का भी निरीक्षण किया।

मानपुर में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव नहीं होने पर डीआरएम ने बताया कि मानपुर रेलवे जंक्शन व गया की दूरी मात्र 6 से 7 किलोमीटर है। इतनी दूरी पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव से लाइन पर व्यस्तता बढ़ सकती है। डीआरएम ने स्टेशन के प्रबंधक केके त्रिपाठी को कई निर्देश दिया। साथ ही सिगनल लाइन के पास साफ सुथरा रखने को कहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें