
सीएमआर चावल जमा कराने में गया जी अव्वल
बिहार के गया जिले ने खरीफ विपणन मौसम 2024-25 में 99.82 फीसदी सीएमआर चावल जमा कराकर अव्वल स्थान प्राप्त किया। 14 सितंबर तक 1 लाख 32 हजार 126 टन चावल एसएफसी गोदामों में जमा किया गया। हालांकि, अंतिम समय...
जिले में खरीफ विपणन मौसम 12024-25 के तहत सरकारी स्तर पर किसानों से खरीद किए गए धान से पैक्स व राइस मिलरों द्वारा तैयार किए गए सीएमआर चावल जमा कराने में बिहार के बड़े जिलों में गया जी अव्वल रहा। सीएमआर चावल जमा कराने के लिए लगातार दूसरी बार विस्तारित की गई अंतिम तिथि 14 सितंबर तक जिले में 1 लाख 32 हजार 126 टन (99.82 फीसदी) चावल एसएफसी के गोदामो में जमा कराया गया। जिले में खरीद किए गए धान से करीब 1 लाख 35 हजार 358 टन चावल तैयार होना है। एसएफसी गोदामो में शेष 29 सौ क्विंटल चावल जमा होने से वंचित रह गया।

बताया गया कि रविवार को अंतिम तिथि के निर्धारित समय में चार घंटे पहले पोटल के अवरुद्ध हो जाने से 29 सौ क्विंटल चावल जमा नहीं हो सका। डीएम शशांक शुभंकर के निर्देश पर एसएफसी के जिला प्रबन्धक राजीव कुमार सिंह सहकारिता विभाग के साथ मिलकर पैक्सों और राइस मिलरों के पास शेष बकाए करीब 10 हजार टन चावल जमा कराने में सफल रहे। विभागीय सूत्रों ने बताया कि चावल जमा कराने में बिहार में गया जी जिला 99.82 फीसदी जमा कराकर अव्वल स्थान पाया। बिहार के बड़े जिलों में शामिल नालंदा जिले में निर्धारित अंतिम तिथि तक 99.60 फीसदी,रोहतास में 99.36 फीसदी, कैमूर में 99.28 फीसदी, नवादा में 97.02 फीसदी और औरंगाबाद जिले में 99.48फीसदी सीएमआर चावल जमा हो पाया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




