इंटर कॉलेज कुश्ती में गया कॉलेज विजेता और एएनएस कॉलेज उप विजेता
बोधगया मगध विश्वविद्यालय मुख्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में गया कॉलेज की टीम 24 अंक हासिल कर चैम्पियन बनी। जबकि एएनएस कॉलेज बाढ़ की टीम 18 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर रही। दो...
बोधगया मगध विश्वविद्यालय मुख्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में गया कॉलेज की टीम 24 अंक हासिल कर चैम्पियन बनी। जबकि एएनएस कॉलेज बाढ़ की टीम 18 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर रही। दो दिनों तक चले दाव पेंच के साथ शारीरिक बल के खेल में 57 किग्रा वर्ग में एएनएस कॉलेज बाढ़ के गौरव ने गया कॉलेज के अजय कुमार को हराया। 61 किग्रा वर्ग में बाढ़ के अजीत कुमार ने अपने ही कॉलेज के चन्दू कुमार को हरा दिया। 65 किग्रा वर्ग में एमजी कॉलेज गया के प्रेम कुमार ने गया कॉलेज के गौतम कुमार को पटकनी दे दी। 70 किग्रा वर्ग में एस सिन्हा कॉलेज के प्रवीण यादव ने एमजी कॉलेज के मनोज कुमार को हरा दिया। 74 किग्रा वर्ग में बाढ़ के कुणाल कमार ने गया कॉलेज के हर्षित कुमार को वाई फॉल हराया। 86 किग्रा वर्ग में गया कॉलेज के सौरभ कुमार को वाक ओवर मिला। 97 किग्रा वर्ग में गया कॉलेज के अशोक कुमार ने एएन कॉलेज पटना के प्रधान प्रकाश को पटकनी दी। महिला वर्ग एएनएस कॉलेज बाढ़ के रेशमी कुमारी ने अपने ही कॉलेज की रूचा कुमारी को पटकनी दी। वहीं 63 किग्रा वर्ग मे एस सिन्हा कॉलेज की शिवानी तोमर को वाक ओवर मिल गया। खेल-कूद प्रभारी प्रभारी सुदर्शन राय बताया कि स्पोटर्स डायरेक्टर प्रो ब्रजेश राय एवं अन्य गणमान्य लोगों के मौजूद्गी में बिहार केशरी पहलवान अटल सिंह, छबिला सिंह ने विजेता व उप विजेता टीम को शील्ड तथा प्रतिभागियों को मेडल से नबाजा।