शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने हड़ताल के दूसरे दिन किया प्रदर्शन
महासंघ के आह्वान पर गया कॉलेज शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के बैनर तले शिक्षकेत्तर कर्मचारी दूसरे दिन गुरुवार को हड़ताल पर रहे। मविवि प्रशासन के आश्वसन के बाद संघ ने हड़ताल खत्म कर दिया। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व संघ के क्षेत्रीय मंत्री संतोष कुमार सिंह ने किया। कर्मचारियों ने कई मांगें रखी हैं।

महासंघ के आह्वान पर गया कॉलेज शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के बैनर तले शिक्षकेत्तर कर्मचारी दूसरे दिन गुरुवार को हड़ताल पर रहे। गया कॉलेज में अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। मविवि प्रशासन के आश्वसन के बाद संघ ने हड़ताल खत्म कर दिया। लगातार दूसरे दिन कर्मियों के हड़ताल पर रहने के कारण मगध विश्वविद्यालय व मगध के महाविद्यालयों में काम-काज प्रभावित रहा। प्रशासनिक व शैक्षणिक कार्य बाधित होने से छात्र-छात्राओं को समस्याओं का सामना करना पड़ा। नामांकन, प्रमाण पत्र, परीक्षा संबंधी कार्य सहित अन्य सेवाएं प्रभावित रहने के कारण विद्यार्थी परेशान रहे。
धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व
धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व संघ के क्षेत्रीय मंत्री संतोष कुमार सिंह ने किया। प्रदर्शन के जरिए कर्मचारियों को समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने, लंबित प्रमोशन शीघ्र करने, पीवीसी की मनमानी पर रोक लगाने, कर्मचारियों के लंबित एरियर का भुगतान करने बकाया भुगतान को अविलंब जारी करने की मांग की गई। मंत्री ने कहा कि आश्वासन मिला है। मांगे पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
कर्मियों की उपस्थिति
धरना-प्रदर्शन में अध्यक्ष कमलेश कुमार, जावेद उल बारी, राजीव रंजन, साजिद परवेज, कमलेश प्रसाद, प्रवीण कुमार सिंह, राजू चौधरी, दुर्गेश सुमन, राहुल कुमार, संदीप कुमार, सत्यम कुमार, मधुसूदन, अंजनी कुमार, जीतन पांडेय, रामकुमार झा, कुशिला देवी, विद्या देवी, फूलझरी देवी व श्याम देव पासवान सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


