ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयासात महीने में पांच बार बदले गये गया कॉलेज के प्राचार्य

सात महीने में पांच बार बदले गये गया कॉलेज के प्राचार्य

सात महीने में पांच बार बदले गये गया कॉलेज के प्राचार्य

सात महीने में पांच बार बदले गये गया कॉलेज के प्राचार्य
हिन्दुस्तान टीम,गयाMon, 30 Jul 2018 06:33 PM
ऐप पर पढ़ें

गया कॉलेज में सात माह में पांच बार प्राचार्य बदले गए हैं। प्राचार्य के लगातार बदले जाने से शिक्षण कार्य जहां प्रभावित हो रहा है। वहीं कॉलेज के विकास पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। प्राचार्य पद से मो. शम्शुल इस्लाम को 24 दिसंबर 2017 को हटाए जाने के बाद कॉलेज के वरीय शिक्षक प्रो.अशोक कुमार को गया कॉलेज का प्राचार्य बनाया गया था। वे 25 दिसंबर 2017 से 31 दिसंबर 2017 तक मात्र सात दिन ही प्राचार्य पद पर रहे। उसके बाद वरीय शिक्षक प्रो. देवेन्द्र कुमार सिन्हा को गया कॉलेज का प्राचार्य बनाया गया। वे एक जनवरी 2018 से सात जून 2018 तक प्राचार्य पद पर रहे। इसके बाद आठ जून 2018 को प्रो. दिनेश कुमार सिन्हा को गया कॉलेज का प्राचार्य बनाया गया। 22 दिनों के बाद 29 जुलाई 2018 प्रो. दिनेश प्रसाद सिन्हा को प्रचार्य पद से हटाए जाने के बाद गया कॉलेज के वरीय शिक्षक को गया कॉलेज का प्राचार्य पद का प्रभार देने का विश्वविद्यालय से निर्देश दिया गया है। हटाए गए प्राचार्य प्रो. दिनेश कुमार सिन्हा फिलहाल इलाज के लिए छुट्टी पर हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें