शहर में 75 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे और आठ जगहों पर ट्रैफिक सिंगनल  लगाए जाएंगे

शहर में 75 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे और आठ जगहों पर ट्रैफिक सिंगनल लगाए जाएंगे

संक्षेप:

हिन्दुस्तान असर : -मुख्यमंत्री सुरक्षित सुशासित शहर योजना के तहत शामिल गया शहर में लगेंगे

Dec 12, 2025 07:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share

आपके अपने अखबार में छपी खबर का असर एक बार फिर देखने को मिला। जब नगर निगम ने शहर के 75 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरें और आठ स्थानों पर ट्रैफिक सिंगनल लगाने की बात नगर आयुक्त ने कहीं। मुख्यमंत्री सुरक्षित सुशासित शहर योजना में शामिल गया शहर को अब नया रूप मिलेगा। इसी के तहत नगर निगम ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बढ़ते ट्रैफिक दबाव, सड़क दुर्घटनाओं और निगरानी व्यवस्था में सुधार को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख 75 स्थलों पर सीसीटीवी कैमरें व आठ स्थानों पर ट्रैफिक सिंगनल लाइट लगाई जाएंगी। लगाने का काम अगले सोमवार से शुरू हो जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस संबंध में नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने समीक्षा बैठक के बाद निर्णय लिये। हिन्दुस्तान अखबार में एक दिसंबर को प्रमुखता के साथ खबर छपी थी, जिसमें तीर्थ नगरी की सुरक्षा योजना फाइलों में कैद, सीसीटीवी लगाए जाने की योजना कई माह से लंबित है। अत्याधुनिक तकनीक से लैश रहेंगी ट्रैफिक सिंगनल लाइट सिग्नल लाइटों के लगने से यातायात प्रबंधन में काफी सुधार होने की उम्मीद है। वर्तमान में सिग्नल की कमी के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिससे ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। नई सिग्नल प्रणाली में टाइमिंग कंट्रोल, सेंसर बेस ऑपरेशन और इमरजेंसी वाहन पहचान जैसे फीचर शामिल होंगे, जिससे स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सुनिश्चित किया जा सकेगा। इसके साथ ही अपराध नियंत्रण और सार्वजनिक स्थानों की निगरानी को मजबूत करने के लिए शहर के 75 सार्वजनिक स्थानों पर हाई-रिज़ॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय हुआ है। इन कैमरों की मदद से न केवल भीड़भाड़ वाले इलाकों पर नजर रखी जा सकेगी, बल्कि किसी भी घटना पर त्वरित कार्रवाई संभव होगी। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कैमरों की लोकेशन इस तरह तय की जाए, जिससे अधिकतम क्षेत्र कवर हो सके और निगरानी में कोई बाधा न आए। इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का होगा निर्माण इस योजना में आईसीसीसी (इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर ) का निर्माण होना है। यह इस योजना का सबसे प्रमुख अंग है एवं इसके लिए लगभग 6500 वर्गफीट की भूमि नगर निगम गयाजी कार्यालय परिसर में चिन्हित किया गया है। इस योजना के तहत गयाजी में जन सुरक्षा और ट्रैफिक कंट्रोल का प्रवधान किया गया है। बैठक में मौजूद तकनीकी टीम और इंजीनियरों ने बताया कि ट्रैफिक सिग्नल और सीसीटीवी कैमरों की स्थापना का कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। इस योजना का क्रियान्वयन विभागीय स्तर से बेलट्रोन व एल एंड टी कंपनी चयनित किया गया है। नगर निगम ने लक्ष्य रखा है कि अगले कुछ हफ्तों में इसका प्रारंभिक चरण पूरा कर लिया जाए। अधिकारियों का कहना है कि यह परियोजना शहर को स्मार्ट सिटी मानकों के अनुरूप विकसित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। कम्पनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के द्वारा बताया गया कि कार्य अगले वर्ष मई महीने तक समाप्त करने का टारगेट है। इन स्थानों पर लगेंगी ट्रैफिक सिग्नल लाइटें शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त और आधुनिक बनाने की दिशा में ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगेंगे। इनमें शहर के राय काशीनाथ मोड़, कचहरी के सामने, डीएम गोलंबर के समीप, जीबी रोड छोटा मस्जिद के सामने, नादरागंज मस्जिद के सामने, मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज मोड़, रेलवे हॉस्पिटल के पास, कोतवाली थाना मोड़ और स्टेशन के सामने सड़क पर चिन्हित स्थलों को शामिल किया गया है। वहीं इन सभी सार्वजनिक स्थलों के साथ-साथ 75 सार्वजनिक जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाएंगे। कोट मुख्यमंत्री सुरक्षित सुशासित शहर' योजना में शामिल गया शहर के आठ प्रमुख चौराहों पर आधुनिक ट्रैफिक सिग्नल लाइटें लगाई जाएंगी। जगहों का चयन ट्रैफिक पुलिस एवं एजेंसी द्वारा सर्वे के माध्यम से किया गया है। इसके अलावा चिन्हित 75 सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगाये जायेंगे। तकनीकी सुविधाओं के संचालन के लिए एक अलग कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जो 24 घंटे सक्रिय रहेगा। - कुमार अनुराग, नगर आयुक्त, गया नगर निगम।