ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयागया विधानसभा क्षेत्र: मतदाता सूची सुधार में तेजी लाएं

गया विधानसभा क्षेत्र: मतदाता सूची सुधार में तेजी लाएं

मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों का एसडीओ ने लिया जायजा

गया विधानसभा क्षेत्र: मतदाता सूची सुधार में तेजी लाएं
हिन्दुस्तान टीम,गयाSun, 12 Jul 2020 11:41 PM
ऐप पर पढ़ें

गया शहरी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची से संबंधित किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण रविवार को निर्वाची अधिकारी सह सदर एसडीओ इंद्रवीर कुमार ने किया। इस दौरान किये जा रहे कार्यो का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बूथों पर काम कर रहे बीएलओ को निर्देश दिया कि वे समय सीमा के अंदर कार्यों का सही तरीके से निष्पादन करें। कोई भी मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम सुधार करने, नाम हटाने आदि से संबंधित कार्यो को सही तरीके से निष्पादित करने को कहा। शहर के दर्जनों मतदान केंद्रों का सदर एसडीओ ने जायजा लिया तथा बूथों का भौतिक सत्यापन भी किया। मतदान केंद्रों की व्यवस्था का निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों की व्यवस्था को पूर्ण सुव्यवस्थित बनाए रखने पर जोर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें