Gaya News: बोधगया में 165.44 करोड़ से बनेगा विश्वस्तरीय ध्यान और अनुभव केंद्र

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

Gaya News: गया और बोधगया के धार्मिक पर्यटन के विकास के लिए कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और डॉ. प्रेम कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया। बोधगया में विश्वस्तरीय ध्यान केंद्र का निर्माण होगा, जिससे पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। गांधी मैदान पार्क का भी पुनर्विकास किया गया है।

Gaya News: बोधगया में 165.44 करोड़ से बनेगा विश्वस्तरीय ध्यान और अनुभव केंद्र

Gaya News: गया और बोधगया के धार्मिक पर्यटन एवं शहरी विकास को गति देने के लिए सोमवार को कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ और उद्घाटन किया गया। बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार गया के गांधी मैदान से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इन कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान गांधी मैदान पार्क के 4.31 करोड़ रुपये की लागत से हुए पुनर्विकास कार्य का उद्घाटन किया गया, वहीं बोधगया में 165.44 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले विश्वस्तरीय ध्यान एवं अनुभव केंद्र की जानकारी दी गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना बोधगया को वैश्विक आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में नई पहचान दिलाएगी। धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बोधगया में विश्वस्तरीय ध्यान एवं अनुभव केंद्र विकसित किया जा रहा है। डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि प्रस्तावित केंद्र में मेडिटेशन सेंटर, पार्किंग, लिफ्ट, कैफेटेरिया, प्रदर्शनी स्थल, सूचना प्रणाली और आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बोधगया की आध्यात्मिक विरासत को समझने और अनुभव करने का बेहतर अवसर मिलेगा.

गांधी मैदान पार्क को मिली नई पहचान

गया शहर स्थित गांधी मैदान पार्क का 4.31 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास कराया गया है। परियोजना के तहत नाला निर्माण, घाट निर्माण, वॉकिंग पाथ, शौचालय और अन्य जनसुविधाओं का विकास किया गया है। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि इससे शहरवासियों को बेहतर सार्वजनिक स्थल मिलेगा और गया के सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा.

धार्मिक स्थलों के विकास पर भी जोर

कार्यक्रम के दौरान खेमा माता मंदिर में करीब 47.44 लाख रुपये की लागत से एलईडी और लाइटिंग कार्य तथा फतेहपुर स्थित सूर्यकुंड तालाब और शिव मंदिर के विकास पर करीब 1.29 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की जानकारी दी गई। इन योजनाओं का उद्देश्य धार्मिक स्थलों को बेहतर सुविधाओं से जोड़ना है.

पर्यटन बढ़ने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि गया और बोधगया को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक धार्मिक-पर्यटन नगरी के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने नागरिकों से सार्वजनिक परिसंपत्तियों के संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

सामान्य प्रश्न

क्या बोधगया में एक विश्वस्तरीय ध्यान केंद्र का निर्माण होने जा रहा है?
हाँ, बोधगया में 165.44 करोड़ रुपये की लागत से विश्वस्तरीय ध्यान एवं अनुभव केंद्र का निर्माण होगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsGaya NewsGaya News: बोधगया में 165.44 करोड़ से बनेगा विश्वस्तरीय ध्यान और अनुभव केंद्र