कैंसर इलाज अब हो रहा अधिक सुलभ व तकनीक आधारित
बोधगया के एक निजी होटल में 'गैंगेटिक कैंसर कॉन्क्लेव चैप्टर-2' का समापन हुआ। सम्मेलन में कैंसर विशेषज्ञों ने नई दवाओं, प्रिसिजन ऑन्कोलॉजी, इम्यूनोथेरेपी, और सपोर्टिव केयर पर चर्चा की। डॉ. कुमार प्रभाष ने सही उपचार रणनीति की जरूरत बताई। 'सुचि कैंसर बॉट' का सॉफ्ट लॉन्च भी हुआ, जो मरीजों को जानकारी प्रदान करेगा।

बोधगया के एक निजी होटल में आयोजित “गैंगेटिक कैंसर कॉन्क्लेव चैप्टर-2” का रविवार को समापन हो गया। सुचित्रा कैंसर केयर फाउंडेशन व डहेलिया कैंसर केयर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सम्मेलन में देश-विदेश के कैंसर विशेषज्ञों ने भाग लिया। सम्मेलन में मौजूद कैंसर विशेषज्ञों को संबोधित करते हुए डॉ. कुमार प्रभाष ने कहा कि नई दवाओं से ही बेहतर परिणाम की उम्मीद नहीं की जा सकती है। सही मरीज के लिए सही समय पर सही उपचार रणनीति अपनाने की जरूरत है। मरीजों के सही चयन, उपयुक्त उपचार रणनीति और बेहतर ट्रीटमेंट प्लानिंग की उन्होंने विस्तृत जानकारी दी। डॉ. सेवांति लिमये ने कहा कि प्रिसिजन ऑन्कोलॉजी का दायरा तेजी से बढ़ रहा है और यह कई प्रकार के कैंसर में प्रभावी साबित हो रही है।
डॉ. अमिश वोरा ने सपोर्टिव केयर के महत्व को रेखांकित करते हुए स्कैल्प कूलिंग जैसी तकनीकों का उल्लेख किया। जो उपचार के दौरान होने वाले दुष्प्रभावों को कम कर मरीजों को मानसिक रूप से मजबूत बनाती है। उन्होंने कहा कि ब्रेस्ट कैंसर मरीजों के लिए यह तकनीक उपचार को मनोवैज्ञानिक रूप से अधिक स्वीकार्य बना सकती है और मरीजों का इलाज जारी रखने का आत्मविश्वास बढ़ा सकती है। डॉ. अखिल कपूर ने इम्यूनोथेरेपी और माइक्रोबायोम रिसर्च को कैंसर उपचार का भविष्य बताते हुए कहा कि अब उन्नत इलाज पहले की तुलना में अधिक किफायती होकर ज्यादा मरीजों तक पहुंच रहा है। “सुचि कैंसर बॉट” का सॉफ्ट लॉन्च सम्मेलन का एक प्रमुख आकर्षण रहा। यह गूगल वर्टेक्स एआई पर आधारित एक मरीज मार्गदर्शन प्लेटफॉर्म है। मरीजों और उनके परिजनों को उपचार से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी सरल रूप में उपलब्ध कराना इसका मुख्य उद्देश्य है।उभरती नई तकनीकों पर हुई चर्चादो दिवसीय कॉन्क्लेव में प्रिसिजन ऑन्कोलॉजी, इम्यूनोथेरेपी, मरीज-केंद्रित देखभाल, ट्रीटमेंट कंप्लायंस, सपोर्टिव केयर और कैंसर उपचार में उभरती नई तकनीकों पर विस्तृत चर्चा हुई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भी माना कि बिहार और पूर्वी भारत में कैंसर उपचार अब तेजी से आधुनिक, सुलभ और तकनीक-आधारित दिशा में आगे बढ़ रहा है। जिससे मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधाएं मिल रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


