ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाबिहार में विकास की बह रही है गंगा

बिहार में विकास की बह रही है गंगा

गुरुआ से सटे बढ़ी बिगहा के पास गुरुवार को हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के नेता संतोष कुमार सुमन ने बैठक...

बिहार में विकास की बह रही है गंगा
हिन्दुस्तान टीम,गयाSat, 24 Oct 2020 05:50 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुआ से सटे बढ़ी बिगहा के पास गुरुवार को हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के नेता संतोष कुमार सुमन ने बैठक की।

बैठक में हम के नेता संतोष कुमार सुमन ने गुरुआ विधान सभा क्षेत्र से एनडीए के बीजेपी प्रत्याशी राजीव नंदन दांगी के पक्ष में वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि 15 वर्ष लालू प्रसाद यादव के शासन काल में बिहार की स्थिति क्या थी। यह आप सब को पता है। वहीं नीतीश कुमार की सरकार में बिहार की स्थिति को देख लीजिये। पूरे बिहार में लोग अमन चैन, शांति, निर्भीक से रह रहे हैं। बिहार में विकास की गंगा बह गई है। वहीं लालू जी की सरकार में बिहार के लोग डरे सहमे रहते थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें