Gaya News: पशुओं का नि:शुल्क इलाज और जांच शिविर आज, पशुपालकों को मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

Gaya News: गया जिले के फतेहपुर प्रखंड स्थित डुमरिचट्टी बाजार के हाई स्कूल में मंगलवार, 13 अक्टूबर को एक दिवसीय पशु स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित होगा। जीविका और पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के संयुक्त आयोजन में पशुओं की निःशुल्क जांच और इलाज किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन शुल्क पांच रुपये है। पशुपालकों को हरा चारा उत्पादन, पशु देखभाल और स्वास्थ्य प्रबंधन की जानकारी भी दी जाएगी।

Gaya News: पशुओं का नि:शुल्क इलाज और जांच शिविर आज, पशुपालकों को मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श

Gaya News: डुमरिचट्टी बाजार स्थित हाई स्कूल में मंगलवार, 13 अक्टूबर को एक दिवसीय पशु स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगाया जाएगा। जीविका की जिला परियोजना समन्वयन इकाई, गया जी, प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई, फतेहपुर और पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शिविर का आयोजन होगा। इसमें पशुओं की नि:शुल्क जांच और इलाज किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के लिए पांच रुपये देने होंगे। पशु चिकित्सक विभिन्न बीमारियों का उपचार करेंगे। साथ ही पशुपालकों को हरा चारा उत्पादन, पशुओं के रखरखाव और स्वास्थ्य प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी। आयोजकों ने पशुपालकों से अपने पशुओं के साथ शिविर में पहुंचने की अपील की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsगयाGaya News: पशुओं का नि:शुल्क इलाज और जांच शिविर आज, पशुपालकों को मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श