ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाजालसाजों ने बेच दी मगध विश्वविद्यालय की जमीन, आधा दर्जन लोगों पर प्राथमिकी

जालसाजों ने बेच दी मगध विश्वविद्यालय की जमीन, आधा दर्जन लोगों पर प्राथमिकी

मगध विश्वविद्यालय द्वारा विश्वविद्यालय की जमीन साजिश एवं सडयंत्र के तहत खरीद बिक्री करने वालों पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा एमयू थाने में...

जालसाजों ने बेच दी मगध विश्वविद्यालय की जमीन, आधा दर्जन लोगों पर प्राथमिकी
हिन्दुस्तान टीम,गयाWed, 04 Aug 2021 10:30 PM
ऐप पर पढ़ें

बोधगया। निज संवाददाता

मगध विश्वविद्यालय द्वारा विश्वविद्यालय की जमीन साजिश एवं सडयंत्र के तहत खरीद बिक्री करने वालों पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा एमयू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। कुलानुशासक प्रो जयनंदन प्रसाद सिंह द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया था। बुधवार को कांड संख्या 108/21 भा द वि की धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ डॉ शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी में खाता संख्या 1119, प्लॉट नंबर 5157, एराजी 2 एकड़ 74 डिसमिल मगध विश्वविद्यालय के नाम से खतियान में दर्ज है। विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिली है कि उपरोक्त जमीन को महादेव यादव, पिता स्व गोवर्धन यादव, ग्राम मोचारिम टोला भोला बिगहा, थाना बोधगया ने 9.11.2017 को राजमुनी कुमार, पिता मोसाफिर यादव ग्राम पच्छटी को पावर ऑफ अटॉर्नी दिया था। 25.1.2018 को रजनीश कुमार पिता नंदलाल साव, निवासी न्यू ताराडीह भागलपुर, बोधगया के नाम से एराजी 1.14 डिसमिल जमीन बिक्री कर दिया है। यह खरीद बिक्री जालसाजी एवं धोखाधड़ी कर किया गया है। इस खरीद बिक्री साजिश एवं षडयंत्र में मुन्ना सिंह यादव, कृष्णा यादव दोनों पिता महादेव यादव, प्रदीप कुमार यादव पिता जूली यादव, ग्राम शोभा खाप, अजय पासवान, पिता राजकुमार पासवान, ग्राम शोभा खाप, दोनों मगध विश्वविद्यालय थाना, अरविंद कुमार पिता स्व राजेंद्र यादव, रमेश कुमार पिता साधु यादव, ग्राम भोला बिगहा, मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के निवासी हैं। इन सब लोगों ने मिलकर जमीन हड़पने की घटना को अंजाम दिया है। इस आवेदन की प्रति वरीय पुलिस अधीक्षक गया, एसडीओ एवं बोधगया के अंचलाधिकारी को भी दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें