पांच लाख की धोखाधड़ी को लेकर दम्पत्ति के खिलाफ एफआइआर

Feb 19, 2026 05:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share

पांच लाख की धोखाधड़ी को लेकर दम्पत्ति के खिलाफ एफआइआर शेरघाटी, निज संवाददाता शेरघाटी में जमीन बेचने के नाम पर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने की शिक

पांच लाख की धोखाधड़ी को लेकर दम्पत्ति के खिलाफ एफआइआर

शेरघाटी में जमीन बेचने के नाम पर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत पर पुलिस ने नामजद एफआइआर दर्ज की है। शेरघाटी के उर्दू मोहल्ले के रहने वाले शिवपूजन कुमार की शिकायत पर दर्ज किए गए मुकदमे में उचिरवां गांव के संजीत कुमार और उनकी पत्नी रेखा देवी को नामजद बनाया गया है। पुलिस से की गई शिकायत में कहा गया है कि उचिरवां गांव के संजीत कुमार ने कठार में ढाई डिस्मिल जमीन की बिक्री की बात कह कर पिछले वर्ष जून में एक एकरारनामा करवाया था। जमीन की कीमत 17 लाख 50 हजार रुपये तय हुई थी।

कहा गया है कि दो किस्तों में पांच लाख रुपये दिए जाने के बावजूद दंपती ने दूसरे के हाथों वह जमीन बेच दी। अब रुपये भी नहीं लौटा रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।