सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख की ठगी, फर्जी आईपीएस गिरफ्तार

Feb 28, 2026 12:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

गुरारू, एक संवाददाता। पटना सचिवालय में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर खुद

सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख की ठगी, फर्जी आईपीएस गिरफ्तार

पटना सचिवालय में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर एक महिला से छह लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में विष्णुपद थाना क्षेत्र के घुघड़ी ताड़ निवासी प्रीति कुमारी ने परैया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार परैया में अमरजीत कुमार के घर किराये पर रह रहे अंजन श्रीवास्तव ने फर्जी आईपीएस आईडी कार्ड भेजकर खुद को अधिकारी बताया और सचिवालय में क्लर्क की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। झांसे में आकर पीड़िता ने उसे छह लाख रुपये दे दिए। काफी समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगी तो पीड़िता ने पैसे वापस मांगे, लेकिन आरोपी टालमटोल करता रहा और अंततः मोबाइल फोन बंद कर फरार हो गया।

पीड़िता के अनुसार खोजबीन के दौरान उसके पति परैया पहुंचे। इसी बीच आरोपी खुद घुघड़ी ताड स्थित उनके घर पहुंच गया। 26 फरवरी 2026 को विष्णुपद थाना की पुलिस पीड़िता के घर पहुंची और बताया कि अंजन श्रीवास्तव के अपहरण की शिकायत की गई है, जो उसके दोस्त अभय कुमार ने गया के एसएसपी को आवेदन देकर की थी। इसमे बाद पूरा मामला खुला। परैया थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि जांच में अपहरण का आरोप गलत पाया गया। सीसीटीवी फुटेज में वह स्वयं पीड़िता के घर जाते दिखा। तलाशी में उसके पास से आईपीएस और सीबीआई के फर्जी आईडी कार्ड बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।