Gaya News: घर में घुसा सियार, महिला को काट कर किया घायल

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

Gaya News: गुरुआ थाना क्षेत्र के कसला गांव में सोमवार शाम एक सियार ने 48 वर्षीय विमला देवी पर हमला कर दिया। घायल अवस्था में विमला देवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने सियार को लाठी-डंडों से भगा दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, और लोग संबंधित विभाग से सियार को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

Gaya News: घर में घुसा सियार, महिला को काट कर किया घायल

Gaya News: गुरुआ थाना क्षेत्र के कसला गांव में सोमवार शाम घर में घुसे सियार ने 48 वर्षीय महिला विमला देवी पर हमला कर दिया। सियार के काटने से महिला घायल हो गई। महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडे से सियार को खदेड़ा। इसके बाद महिला की जान बच सकी। घायल विमला देवी को ग्रामीण चिकित्सक राकेश कुमार ने उपचार के लिए सीएचसी गुरुआ में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। विमला देवी ने बताया कि वह घर के अंदर थीं। इसी दौरान अचानक सियार घर में घुस आया और उन पर हमला कर दिया।

घटना के बाद कसला गांव के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सियार के बढ़ते आतंक से लोग परेशान हैं। उन्होंने संबंधित विभाग से सियार को पकड़ने और ग्रामीणों को इससे निजात दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsगयाGaya News: घर में घुसा सियार, महिला को काट कर किया घायल