अफीम की खेती करनेवाले चार धराए, जेल

Newswrap हिन्दुस्तान, गया
share

आमस, एक संवाददाता आमस थाने की पुलिस ने दो दिनों के अंदर अफीम की खेती करने वाले मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन्हें कागजी प्रक्रिया पूरी

अफीम की खेती करनेवाले चार धराए, जेल

आमस थाने की पुलिस ने दो दिनों के अंदर अफीम की खेती करने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन्हें कागजी प्रक्रिया पूरी कर मंगलवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि जनवरी में वन विभाग के अधिकारयों ने अफीम की खेती करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इनमें आमस के इमलियाटांड़ के विनोद सिंह भोक्ता, रमापति भुइयां और बिहारी बिगहा के परशुराम कुमार व महेंद्र भुइयां का नाम शामिल था। इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। लेकिन, सभी भागे फिर रहे थे। इनके घर के होने की सूचना मिलते ही छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

बता दें कि वन विभाग व आमस पुलिस ने जनवरी में लगातार अभियान चला कर जंगलों में कई बीघे में लगी अफीम की खेती को नष्ट किया था।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।