Hindi NewsBihar NewsGaya NewsForeign Woman Causes Chaos at Niranjana Hotel in Bodhgaya Police Intervention Required
वियतनामी महिला के हंगामे से होटल निरंजना में मची अफरा-तफरी

वियतनामी महिला के हंगामे से होटल निरंजना में मची अफरा-तफरी

संक्षेप:

• होटल लॉबी से मुख्य द्वार तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा • होटल प्रबंधन ने

Jan 09, 2026 08:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

बोधगया स्थित निरंजना होटल में शुक्रवार को एक विदेशी महिला के हंगामे से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उक्त महिला वियतनाम की रहने वाली है और अचानक होटल परिसर में पहुंचकर लॉबी में हंगामा करने लगी। होटल के कर्मचारियों ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह कुछ समझने को तैयार नहीं है। स्थिति की गंभीरता और होटल में ठहरे पर्यटकों व कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए होटल प्रबंधन ने तत्काल मामले की सूचना डायल 112 व बोधगया थाने को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का किसी तरह समझा शांत कराया और उसे बोधगया स्थित एक वियतनामी मंदिर में पहुंचा दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लेकिन आधे घंटे के भीतर ही वही महिला दोबारा होटल परिसर में लौट आयी और पुनः लॉबी में बैठकर हंगामा शुरू कर दी। इसके बाद होटल प्रबंधन को दूसरी बार पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस ने महिला को बलपूर्वक होटल परिसर से हटाया, लेकिन खबर लिखे जाने तक महिला होटल के मुख्य द्वार पर बैठी रही। जिससे होटल प्रबंधन और वहां ठहरे अन्य लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। होटल निरंजना के एमडी जय सिंह ने बताया कि उक्त महिला पूरा दिन अजीबो-गरीब हरकत व करती रही। हालांकि मामले की सूचना सिटी एसपी को भी दी गयी है मदद की गुहार लगायी गयी है। होटल प्रबंधन का पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उक्त वियतनामी महिला की मानसिक स्थिति का उचित चिकित्सीय परीक्षण कराया जाए और स्थायी समाधान निकाला जाए। ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।