ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाहिन्दुस्तान असर शेरघाटी में डीलरों की दुकान तक पहुंचने लगे अनाज, आज से होगा वितरण

हिन्दुस्तान असर शेरघाटी में डीलरों की दुकान तक पहुंचने लगे अनाज, आज से होगा वितरण

हिन्दुस्तान असर शेरघाटी में डीलरों की दुकान तक पहुंचने लगे अनाज, आज से होगा वितरण हिन्दुस्तान असर शेरघाटी में डीलरों की दुकान तक पहुंचने लगे...

हिन्दुस्तान असर
 शेरघाटी में डीलरों की दुकान तक पहुंचने लगे अनाज, आज से होगा वितरण
हिन्दुस्तान टीम,गयाFri, 03 Dec 2021 08:30 PM
ऐप पर पढ़ें

फोटो न्यूज, शेरघाटी के एसएफसी गोदाम में अनाज के बोरों को गाड़ी पर लादते मजदूर

2- अनाज लादे जाने के लिए खड़े वाहन

शेरघाटी। निज संवाददाता

शेरघाटी में गोदाम से अनाज के उठाव को लेकर दो हफ्ते से बना गतिरोध दूर हो गया है। शेरघाटी शहर की जन वितरण प्रणाली की दुकानों में (नवम्बर माह में आवंटित) अनाज पहुंचने लगे हैं, शनिवार से उपभोक्ताओं के बीच अनाज के वितरण की उम्मीदें हैं।

शेरघाटी प्रखंड के शहरी और ग्रामीण इलाकों में 25 हजार से ज्यादा राशन कार्डधारियों को अबतक नवम्बर महीने का अनाज नहीं मिला था। नवम्बर महीने में राशन की 74 दुकानों के माध्यम से जरूरतमंदों के बीच तकरीबन छह हजार क्वींटल अनाज का वितरण किया जाना है।

एसडीओ ने की थी गतिरोध दूर करने की पहल

आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान में राज्य खाद्य निगम के स्थानीय गोदाम से अनाज के उठाव में रूकावट को लेकर प्रमुखता से छपी रिपोर्ट के बाद शेरघाटी के एसडीओ अनिल कुमार रमण ने पहल कर अनाज की आपूर्ति से जुड़े अधिकारियों-कर्मियों की बैठक बुलाई थी। बैठक में गतिरोध के कारणों पर व्यापक चर्चा के बाद शीघ्र ही अनाज का उठाव शुरु होने की आशा जगी थी। प्रभारी गोदाम मैनेजर ध्रुव कुमार का कहना था कि गोदाम में अनाज भरे पड़े हैं, मगर डीएसडी सिस्टम के संवेदक के द्वारा वाहन का इंतजाम नहीं किए जाने के कारण यह स्थिति बनी है।

इधर शुक्रवार को शेरघाटी के एसएफसी गोदाम में मैनेजर की अनुपस्थिति में अनाज वितरण का प्राइवेट तौर पर काम देखने वाले एक मुंशी अनिल कुमार ने बताया कि अनाज ढोने के लिए जीपीएस उपकराणों से युक्त पांच गाड़ियां लगाई गई हैं। अब तक शहर के 16 डीलरों की दुकान तक 1518 क्वींटल अनाज भेजे जा चुके हैं। दिसम्बर की 10 तारीख तक नवम्बर महीने का अनाज उपभोक्ताओं के बीच वितरित करने की जिम्मेवारी डीलरों की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें