ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाफतेहपुर में पांच और व्यक्ति क्वारेंटाइन में भर्ती

फतेहपुर में पांच और व्यक्ति क्वारेंटाइन में भर्ती

फतेहपुर में पांच और व्यक्ति क्वारेंटाइन में भर्ती

फतेहपुर में पांच और व्यक्ति क्वारेंटाइन में भर्ती
हिन्दुस्तान टीम,गयाFri, 27 Mar 2020 07:14 PM
ऐप पर पढ़ें

फतेहपुर में शुक्रवार को पांच और व्यक्ति को क्वारेंटाइन सेंटर में भर्ती कराया गया है। वह मुंबई और कानपुर से अपने गांव लौटा है। इसके पहले यहां चार लोगों को क्वारेंटाइन सेंटर में भर्ती कराया गया है। सीएसची प्रभारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दूसरे प्रदेश से आने वाले 80 लोगों की स्क्रीनिंग और स्वास्थ्य जांच की गयी। इसमें से मुम्बई से आये एक और कानपुर से आये पांच लोगों को फतेहपुर स्थित प्लस टू राम सहाय हाई स्कूल में प्रशासन द्वारा बनाये गए क्वारेंटाइन सेंटर में एहतियातन रखा गया है। उन्होंने बताया कि इसके पहले एक महिला सहित तीन लोगों को कांटी और गुरपा में बनाये गए क्वारेंटाइन सेंटर में भेजा गया है। इस तरह यहां अब तक दस लोगों को क्वारेंटाइन सेंटर में भर्ती कराया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें