
गया जी में 22 से प्रथम महिला एथलेटिक्स लीग
संक्षेप: एथलेटिक्स में महिलाओं की प्रतिभागिता बढ़ाने को गांधी मैदान स्टेडियम में होगा आयोजन गया
गया जिले में पहली महिला एथलेटिक्स लीग का आयोजन होगा। प्रतियोगिता 22 नवंबर को गांधी मैदान स्टेडियम में होगी। यह प्रतियोगिता बिहार राज्य एथलेटिक्स संघ के मार्गदर्शन में होगी। महिला लीग में अंडर 14 और अंडर 16 आयु वर्ग की लड़कियां भाग लेंगी। अंडर 14 आयु वर्ग की ट्राईथलन ए में 60 मीटर दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद, ट्राईथलन बी में 60 मीटर दौड़, लंबी कूद और बैक थ्रो, एक किलो भार का गोला अपने दोनों हाथों से अपने सिर के ऊपर से पीछे की ओर फेंका जाएगा। ट्राई थलन सी में 60 मीटर दौड़, लांग जंप और 600 मीटर दौड़ ।

अंडर 16 आयु वर्ग में 60 मीटर दौड़, लांग जंप और 600 मीट दौड़ का आयोजन किया जाएगा। किट्स भाला फेंक प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अंडर 14 आयु वर्ग में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का जन्म 21 दिसंबर से 2011 से 20 दिसंबर 2013 के मध्य एवं अंडर 16 वर्ग में भाग लेने वाली खिलाड़ी का जन्म 21 दिसंबर 2009 दिसंबर 2011 के मध्य चाहिए। जिले के सभी सरकारी,गैर सरकारी स्कूल, एनजीओ संचालित विद्यालय, क्लब, महिला खिलाड़ी भाग ले सकेंगी। खिलाड़ियों का इंट्री फीस निःशुल्क हैं। फॉर्म जमा करने का अंतिम तिथि 18 नवंबर तक जिला एथलेटिक्स संघ कार्यालय खेल परिसर में जमा करेंगे। बताया गया कि दक्षिण एशियाई एथलेटिक्स फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. ललित भनोट व एथलेटिक्स फैडरेशन ऑफ इंडिया मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स के संयुक्त प्रयास से खेलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए महिला एथलेटिक्स लीग पूरे देश में होंगी। महिला एथलेटिक्स लीग के माध्यम से हम एथलेटिक्स में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने एवं कम उम्र में उनकी प्रतिभा को पहचानने के लिए महिला एथलेटिक्स लीग का आयोजन कर रहे हैं। भारत सरकार के युवा मामलों के मंत्रालय की ओर से खेलो इंडिया की तर्ज पर अस्मिता खेलो इंडिया महिला एथलेटिक्स लीग का आयोजन किया जाना है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




