ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाबोधगया में गोलीबारी, लोडेड कट्टा व खोखे के साथ आरोपी गिरफ्तार

बोधगया में गोलीबारी, लोडेड कट्टा व खोखे के साथ आरोपी गिरफ्तार

बोधगया में गोलीबारी, लोडेड कट्टा व खोखे के साथ आरोपी गिरफ्तार बोधगया में गोलीबारी, लोडेड कट्टा व खोखे के साथ आरोपी...

बोधगया में गोलीबारी, लोडेड कट्टा व खोखे के साथ आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,गयाThu, 24 Jun 2021 10:40 PM
ऐप पर पढ़ें

बोधगया में गोलीबारी, लोडेड कट्टा व खोखे के साथ आरोपी गिरफ्तार

बोधगया। एक संवाददाता फोटो न्यूज़

मगध यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के कबर बिगहा गांव में गुरुवार की देर शाम पुरानी रंजिश में गोलीबारी की घटना हुई है। जिसमें गोलीबारी करने वाला आरोपी बबन सिंह को लोडेड देसी कट्टा व एक खोखे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कबर बिगहा निवासी अर्जुन सिंह व बबन सिंह के परिवार के बीच आपसी विवाद में गोलीबारी की घटना हुई है। एक पक्ष से दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला करते हुए तीन राउंड फायरिंग की गयी। हालांकि इस फायरिंग में किसी को कोई हताहत नहीं हुआ।

मामले की सूचना मिलते ही मगध यूनिवर्सिटी थानाध्यक्ष रेखा कुमारी दलबल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पीड़ित पक्ष के लोगों ने पुलिस को बताया कि गांव के ही बबन सिंह के द्वारा पहले मंदिर के समीप दो राउंड व हमारे घर पर एक राउंड फायरिंग की गयी। जिसमें हमारा परिवार बाल-बाल बच गया। उसके द्वारा हमारे बेटे अभिषेक कुमार पर दो माह पूर्व 24 अप्रैल को खलिहान में गेहूं थ्रेसिंग को लेकर मारपीट करते हुए लाठी-डंडे से सिर फोड़ दिया था। मामले की प्राथमिकी भी दर्ज करवाई गयी थी। मामले में बोधगया एसडीपीओ अजय प्रसाद ने बताया कि यूनिवर्सिटी थानाध्यक्ष रेखा देवी के नेतृत्व में आरोपी के घर की घेराबंदी कर पुलिस ने लोडेड कट्टा व खोखे के साथ आरोपी बबन सिंह को गिरफ्तार किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें