Hindi NewsBihar NewsGaya NewsFire Set by Miscreants Destroys Excavator in Fatehpur - Millions in Loss
फतेहपुर: आहर की खुदाई में लगी पोकलेन मशीन में लगाई आग

फतेहपुर: आहर की खुदाई में लगी पोकलेन मशीन में लगाई आग

संक्षेप:

फोटो -रामसागर आहर में लघु सिंचाई योजना से हो रही खुदाई में लगी थी

Dec 13, 2025 07:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

फतेहपुर थाना क्षेत्र के गोबरदाहा टोला रामस्वरूप नगर के पास रामसागर आहर की खुदाई में लगी पोकलेन मशीन में असामाजिक तत्वों ने आग लगाई दी। इसमें मशीन जल जाने से लाखों का नुकसान हुआ है। यह घटना शुक्रवार की रात करीब दस बजे की बताई गई है। घटना की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच जांच की। फतेहपुर के रामसागर आहर में लघु सिंचाई योजना से 400 मीटर खुदाई का काम चल रहा है। इसी काम में पोकलेन मशीन लगी थी। यह गुरुवार को ही कार्य स्थल पर आया था। पोकलेन मशीन ऑपरेटर विशाल राज ने बताया कि शुक्रवार को दिनभर खुदाई का काम करने के बाद रात में पोकलेन मशीन को बाहर में खड़ा कर खाना खाकर वहीं पर स्थित कमरा में सो गया।

इसी बीच रात करीब दस बजे जब उसकी आंख खुली तो मशीन से आग की लपटें उठते देखा। वह कमरा से बाहर निकला और शोर मचाकर रामस्वरूप नगर के लोगों को उठाया। इसके बाद ग्रामीण जुटे जिनकी मदद से मशीन में लगी आग को बुझाया गया। उसने बताया कि मशीन में आग किसने लगाया नहीं देखा है। इधर, संवेदक मुकेश सिंह ने बताया कि फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र में पोखर और आहर की खुदाई के लिए टेंडर मिला है और वे पिछले कैसा से इलाके में काम करा रहे हैं। लेकिन किसने किस दुश्मनी से उनके पोकलेन मशीन में आग लगाई है यह बताना मुश्किल है। क्योंकि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी शनिवार की सुबह में मिली। इसके बाद तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस तुम ने पोकलेन मशीन ऑपरेटर के साथ ही वहां मौजूद थे ग्रामीणों से भी पूछताछ की और घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर किसी ने कोई आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। हालांकि पुलिस आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान के प्रयास में जुटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;