शहीद अग्निशमन कर्मियों को दी गयी श्रद्धांजलि

Newswrap हिन्दुस्तान, गया
share

बोधगया में अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत हुई। इस दौरान 14 अप्रैल 1944 को मुंबई में शहीद हुए 66 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अग्नि सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें मॉक ड्रिल और फायर ऑडिट का आयोजन किया गया।

शहीद अग्निशमन कर्मियों को दी गयी श्रद्धांजलि

बोधगया अग्निशमन कार्यालय में मंगलवार से अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत हुई। सबसे पहले 14 अप्रैल 1944 में मुंबई के विक्टोरिया बंदरगाह पर मालवाहक जहाज में लगी भीषण आग में शहीद हुए 66 अग्निशमन कर्मियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि सप्ताह के प्रथम दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोधगया, शेखवारा एवं पारा मेडिकल कॉलेज में अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान मॉक ड्रिल और फायर ऑडिट कर लोगों को आपात स्थिति से निपटने का गुर सिखाया गया। मौके पर सब ऑफिसर अनंत कुमार, उपेंद्र कुमार सिंह, प्रधान अग्निक दीपक कुमार, अग्निकभवानी कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे।

(बोधगया से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।