ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयानुक्कड़ नाटक के जरिए अग्नि सुरक्षा को किया जागरूक

नुक्कड़ नाटक के जरिए अग्नि सुरक्षा को किया जागरूक

नुक्कड़ नाटक के जरिए अग्नि सुरक्षा को किया जागरूक नुक्कड़ नाटक के जरिए अग्नि सुरक्षा को किया जागरूक नुक्कड़ नाटक के जरिए अग्नि सुरक्षा को किया...

नुक्कड़ नाटक के जरिए अग्नि सुरक्षा को किया जागरूक
हिन्दुस्तान टीम,गयाSun, 13 Feb 2022 10:30 PM
ऐप पर पढ़ें

गया। निज संवाददाता

जिले में रविवार को अग्नि सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इसके तहत शहर के गांधी मैदान व डेल्हा बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। फायर ऑफिसर अरविंद प्रसाद ने बताया कि अग्नि सुरक्षा जन जागरूकता अभियान जिले मे चलाया जा रहा है। यह अभियान 10 फरवरी से शुरू किया गया है। जो 26 फरवरी तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित की जायेगी। इस दौरान प्रखंडों में दो स्थानों पर व मुख्यालय में पांच स्थानों पर एक दिन में नुक्कड़ नाटक कर लोगों को आग लगने व उससे बचाव के उपाय बताये जाएंगे। उन्होने कहा कि इस दौरान लोगों को आग पर काबू कैसे पाया जाये इसकी भी जानकारी दी जा रही है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें