
कार्तिक पूर्णिमा के साथ थम गया पर्व-त्योहार का सिलसिला, बाजार पर असर
संक्षेप: कार्तिक पूर्णिमा के साथ थम गया पर्व-त्योहार का सिलसिला, बाजार पर असर कार्तिक पूर्णिमा के साथ थम गया पर्व-त्योहार का सिलसिला, बाजार पर असर
कार्तिक पूर्णिमा के साथ ही प्रमुख पर्व-त्योहार का दौर खत्म हो गया। गुरु पूर्णिमा से लेकर प्रबोधिनी एकादशी सनातन धर्मावलंबियों के अधिकतर व्रत और त्योहार रहें। इन्हीं चार माह में गुरु पूर्णिमा, सावन आराधना, नाग पंचमी, रक्षाबंधन, श्री कृष्ण जन्माष्टमी, तीज, अनंत पूजा, श्री गणेश पूजा, जीतिया, विश्वकर्मा पूजा, नवरात्र, दशहरा, दीपावली, भैया दूज, छठ, अन्नकूट पूजा व कार्तिक पूर्णिमा आदि महत्वपूर्ण व्रत व त्योहार बीत गया। त्योहार खत्म होने के बाद गया जी के बाजार में भीड़-भाड़ कम गई। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के बाजार की रौनक कम गयी है। अब 18 नवम्बर से शादी-विवाह के दिन शुरू होने पर मंडी में भीड़-भाड़ बढ़ेगी।

सबसे अधिक पुरानी गोदाम और लहेरिया टोला की दुकानों की फीकी पड़ी रौनक कुछ दिन पहले दीपावली व छठ पर गया बाजार की रौनक देखते बन रही थी। मगध की थोक किराना मंडी पुरानी गोदाम में दिनभर में कई बार रोड जाम लग रहा था। केपी रोड में पैदल चलने में दिक्कत हो रही थी। अब तस्वीर बदल गयी है। गुरुवार की दोपहर पुरानी गोदाम के धामी टोला, कठोकर तालाब, चावल पट्टी, नारियल पट्टी व टेकारी रोड आदि इलाकों में भीड़ नहीं के बराबर। आराम से रिक्शा व ऑटो की आवाजाही होती रही। इसी तरह का नजारा शादी-विवाह का मुख्य बाजार लहेरिया टोला में दिखा। जाम रहने वाला यह इलाका सन्नाटे में डूबा नजर आया। थोक किराना मंडी के दुकानदार बाल कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि दशहरा से लेकर दीपावली तक बाजार बढ़िया रहा। इस बार गया जी में बारिश अच्छी होने के कारण दीवाली में अच्छी बिक्री रही। लेकिन, अब सन्नाटा पसर गया है। लहेरिया टोला के सुबोध मालाकार ने बताया कि जब तक मांगलिक दिन शुरू नहीं होंगे तक तक दुकानदारी ठप रहेगी। नवम्बर और दिसंबर में कम ही दिन शादी-विवाह के लिए शुभ हैं। अभी शादी-विवाह को लेकर सिर्फ कपड़ों की हो रही बिक्री चार माह केब्रेक के बाद 18 नवंबर से शादी-विवाह के शुभ दिन शुरू हो रहे हैं। विवाह के लिए इस वक्त मुख्य रूप से दूल्हा-दुल्हन के कपड़ों की खरीदारी हो रही है। इस वजह से केपी रोड, टावर चौक, बजाजा रोड व टेकारी रोड में स्थित कपड़े की दुकानों में भीड़ दिख रही है। केपी रोड स्थित डालमिया सिंथेटिक्स के प्रोपराइटर शिवकैलाश डालमिया ने बताया कि विवाह के कपड़ों की बिक्री हो रही है। जब तक मांगलिक दिन रहेंगे तब तक बाजार बढ़िया रहेगी। इसी तरह बजाजा रोड व चौक सर्राफा बाजार के गहनों की दुकानों में भी चमक दिख रही है। इस वक्त दुल्हन के लिए गहनों की बुकिंग शुरू है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




