
बेलागंज के काजी दौलतपुर में बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल। बेलागंज, एक संवाददाता। बेलागंज थाना क्षेत्र
चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल। बेलागंज, एक संवाददाता। बेलागंज थाना क्षेत्र के काजी दौलतपुर गांव से चोर बंद घर का ताला तोड़ नगदी सहित लाखों रुपये की ज्वेलरी व कीमती सामान लेकर फरार हो गए। रविवार की रात हुई इस घटना से पूरे में आक्रोश है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार काजी दौलतपुर गांव निवासी रामनारायण सिंह दो दिन पहले अपने परिवार के साथ घर से बाहर गए थे। इस बीच चोरों ने घर से करीब एक लाख रुपये नगद के साथ लगभग बीस लाख रुपये मूल्य की सोने-चांदी की ज्वेलरी और अन्य कीमती सामान चुरा लिया।
घटना का खुलासा उस समय हुआ जब पड़ोसियों ने सुबह घर का दरवाजा खुला देखा। आशंका होने पर उन्होंने तत्काल मकान मालिक को सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर घर के सामान बिखरे पड़े थे और अलमारियां टूटी हुई थीं। इसके बाद पीड़ित ने बेलागंज थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है, आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। ग्रामीणों में भय लगातार बंद घरों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। ग्रामीणों ने रात्रि गश्ती बढ़ाने,संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि त्योहार और शादी-ब्याह के मौसम में घर बंद कर बाहर जाना मजबूरी होती है। ऐसे में सुरक्षा को लेकर पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




