टनकुप्पा में रास्ता रोक पिता-पुत्र पर फायरिंग, सूमो से कुचलने की कोशिश

Apr 08, 2026 09:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share

टनकुप्पा में रास्ता रोक पिता-पुत्र पर फायरिंग, सूमो से कुचलने की कोशिश -टक्कर मारकर दोनों को किया घायल, मौके से हथियार व वाहन जब्त -ग्रामीणों के जुटन

टनकुप्पा में रास्ता रोक पिता-पुत्र पर फायरिंग, सूमो से कुचलने की कोशिश

टनकुप्पा थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात अपराधियों के दुस्साहस का मामला सामने आया, जहां बाइक सवार पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया गया। महियारपुर प्राथमिक विद्यालय के समीप घात लगाए बदमाशों ने पहले उनका रास्ता रोका, फिर फायरिंग करते हुए चारपहिया वाहन से टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों के जुटने पर आरोपी फरार हो गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गया जी रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके से हथियार व वाहन को जब्त कर लिया है। पीड़ित आनंद मोहन कुमार (33) ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि वह अपने पिता बांके सिंह के साथ मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वजीरगंज से अपने गांव चोवार लौट रहे थे।

इसी दौरान महियारपुर के पास पहले से मौजूद हमलावरों ने उनकी बाइक को रोक लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने पीछा कर उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क किनारे जा गिरे। घटना के बाद भी बदमाशों का आतंक जारी रहा और उन्होंने उनपर फायरिंग कर दी जिसमें वे बाल-बाल बच गए। इसी बीच शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुटने लगे, जिसके बाद आरोपी अपनी सूमो वाहन छोड़कर दूसरे वाहन से तरवां बाजार की ओर फरार हो गए। इसके बाद घायल पिता-पुत्र को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टनकुप्पा में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गया स्थित जेपीएन अस्पताल रेफर कर दिया गया।थानाध्यक्ष बसंत कुमार राय ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल से सूमो वाहन, एक देशी कट्टा जब्त की गई है। मौके से पीड़ित का क्षतिग्रस्त बाइक भी बरामद कर ली गई है। बरामद साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।