Gaya News: समरसेबल में उतरे करंट ने छीनी धान रोपाई कर रहे युवक की जिंदगी
हिन्दुस्तान, गया
Gaya News: फोटो समरसेबल में उतरे करंट ने छीनी धान रोपाई कर रहे युवक की जिंदगी -बजौल में धान रोपाई के दौरान पानी पीने गया था विपुल कुमार, मौके पर ही हुई मौत -मृत

Gaya News: फतेहपुर के बजौल गांव में शुक्रवार को धान की रोपनी के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। धान रोपने के दौरान मजदूर सबमर्सिबल पंप पर पानी पीने गया था। सबमर्सिबल में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट वह आ गया। घटना से खेत में काम कर रहे लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने उसे सीएचसी फतेहपुर लाया। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, विपुल कुमार (19) मोतिहारी जिले के चिरैया थाना क्षेत्र के खोरा गांव के संतोष राय का पुत्र था। स्थानीय लोग ने विपुल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर लाए गए।
यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजनों को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद परिजनों के बीच चीख पुकार मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।


