ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाफतेहपुर: विवाहिता हत्या मामले में सात पर केस, पति व गोतनी गिरफ्तार

फतेहपुर: विवाहिता हत्या मामले में सात पर केस, पति व गोतनी गिरफ्तार

फतेहपुर थानांतर्गत गुरपा ओपी क्षेत्र के रेगैनी गांव में दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या के मामले में ससुराल परिवार के खिलाफ फतेहपुर थाना में एफआईआर...

फतेहपुर: विवाहिता हत्या मामले में सात पर केस, पति व गोतनी गिरफ्तार
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,गयाMon, 18 Sep 2023 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

फतेहपुर थानांतर्गत गुरपा ओपी क्षेत्र के रेगैनी गांव में दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या के मामले में ससुराल परिवार के खिलाफ फतेहपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। मृतका की मां के लिखित बयान में दर्ज एफआईआर में पति सहित सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस ने इनमें से पति और गोतनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
फतेहपुर थानाध्यक्ष कुमार सौरभ और गुरपा ओपी प्रभारी राजेश पासवान ने बताया कि संगीता हत्या मामले में मृतका की मां के लिखित आवेदन पर मृतका के पति, भैंसुर, गोतनी सहित सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। इसमें पति कृष्ण यादव और एक गोतनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अन्य नामजद अभियुक्त के फरार हो जाने के कारण उनकी गिरफ्तारी संभव नहीं हो सकी है। उन सभी को भी गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।