जीटी रोड बना मौत का रास्ता: 4 दिनों में 4 लोगों की गई जान

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

जीटी रोड बना मौत का रास्ता: 4 दिनों में 4 लोगों की गई जान पत्थरकट्टी के पास फिर हादसा ग्रामीण की मौत के बाद तीन घंटे जाम चार दिन, चार मौतें: बढ़ते

जीटी रोड बना मौत का रास्ता: 4 दिनों में 4 लोगों की गई जान

शेरघाटी के पत्थरकट्टी के समीप जीटी रोड पर रविवार की देर रात वाहन से कुचलकर एक ग्रामीणों की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने जीटी रोड पर अवरोध लगाकर वाहनों की आवाजाही रोक दी, जिससे करीब तीन घंटे तक सड़क पर यातायात बंद रहा। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सड़क से जाम हटवाकर यातायात चालू कराया। जानकारी के अनुसार, वासुदेव यादव (45) डोभी थाने के सिंहपोखर गांव के रहने वाले थे। वासुदेव रविवार की रात अपने एक साथी के साथ निकटवर्ती कुशी गांव से पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जीटी रोड पार करते समय वाहन की चपेट में आ गए。

क्षेत्र में बढ़ते सड़क हादसे

घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय युवक संतोष कुमार यादव ने बताया कि इलाके में लगातार हो रहे सड़क हादसों से लोगों में नाराजगी है। सूचना मिलने पर शेरघाटी थाने के सब इंस्पेक्टर मो. इम्तियाज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।

चार दिनों में चार लोगों की मौत हुई

पत्थरकट्टी के आसपास जीटी रोड का करीब तीन किलोमीटर लंबा हिस्सा पिछले कुछ दिनों से लगातार सड़क दुर्घटनाओं का केंद्र बना हुआ है। चार दिनों के अंदर चार अलग-अलग हादसों में चार लोगों की जान जा चुकी है। इससे पहले दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो ट्रक चालकों की मौत हुई थी, जबकि एक किशोरी की भी वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई थी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस दुर्घटना में किसका निधन हुआ?
इस दुर्घटना में वासुदेव यादव का निधन हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।