किसानों को मिलेगा फसल सहायता योजना का लाभ
रबी फसल उपज में क्षति होने पर किसानों को बिहार राज्य फसल सहायता योजना का लाभ दिया जायेगा। इसके लिए किसानों को सहकारिता विभाग के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। फिर फसल की कटनी होने पर...
रबी फसल उपज में क्षति होने पर किसानों को बिहार राज्य फसल सहायता योजना का लाभ दिया जायेगा। इसके लिए किसानों को सहकारिता विभाग के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। फिर फसल की कटनी होने पर उपज की भी ऑनलाइन प्रविष्टि करनी होगी। रबी 2018-19 मौसम के लिए शामिल फसलों की सूची में गेंहू, मक्का, चना, मसूर, अरहर, राई-सरसो, ईख, प्याज व आलू है।
जिला सहकारिता पदाधिकारी निकेश कुमार ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से बिहार राज्य फसल सहायता योजना की स्वीकृति दी गई है। ऐसे सभी किसान, जो अपनी रैयती भूमि पर खुद खेती करते हो व ऐसे किसान जो दूसरे रैयतों की भूमि पर खेती करते हो, उन्हें इसका लाभ मिलेगा। लेकिन ऐसे किसान जो अपनी रैयती भूमि सहित दूसरों की भी खेती करते हैं, उन्हें रैयत या गैर रैयत में से एक ही विकल्प चुनना होगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत सभी प्रकार के इच्छुक किसानों का रबी 2018-19 मौसम में योजना के पोर्टल पर ऑन लाइन निबंधन कराना जरुरी होगा। ऑनलाइन निबंधन पर ही ओवदन मान्य होगा।