किसानों को पर्याप्त समय तक वोल्टेज के साथ बिजली दें
किसानों को पर्याप्त समय तक वोल्टेज के साथ बिजली दें किसानों को पर्याप्त समय तक वोल्टेज के साथ बिजली दें

धान की रोपनी के लिए किसानों को निर्बाध रूप से बिजली की जरूरत है। 15 दिनों तक बड़ी संख्या में किसान धान की रोपनी करेंगे। बारिश के साथ मोटर पंप के माध्यम से खेतों की सिंचाई करनी होगी। ऐसी स्थिति को लेकर बिजली विभाग को किसानों को पर्याप्त समय और अच्छी वोल्टेज के साथ व प्राथमिकता के आधार पर बिजली देनी होगी। यह आदेश जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने शनिवार को विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता व सभी कार्यपालक अभियंताओं को दिए। समाहरणालय में बैठक के दौरान डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले के सभी कृषि ट्रांसफॉर्मरों से प्रतिदिन कम से कम 12 घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति हो। बिजली आपूर्ति में अनियमितता या कम वोल्टेज के कारण किसानों का कृषि कार्य प्रभावित होता है। ऐसी स्थिति को किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। विभाग इसे गंभीरता से लें।
बिजली आपूर्ति की अनियमितता
डीएम ने एसई को निर्देश दिया कि जिले में जहां भी कृषि ट्रांसफार्मर खराब हैं, उन्हें 24 घंटे के अंदर हर हाल में बदल दें। किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में लो-वोल्टेज की समस्या है, वहां रोटेशन प्रणाली के तहत बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक कृषि फीडर के अनुसार रोटेशन चार्ट तैयार कर संबंधित क्षेत्रों में पूर्व सूचना के साथ सार्वजनिक हो। डीएम ने कहा कि रोटेशन प्रणाली का उद्देश्य बिजली आपूर्ति कम करना नहीं, बल्कि सीमित संसाधनों के बीच किसानों को पर्याप्त वोल्टेज के साथ गुणवत्ता के साथ बिजली उपलब्ध कराना है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि कृषि फीडरों की नियमित मॉनिटरिंग करें। किसी तरह की शिकायत को समाधान तुरंत करें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


