नदियाइन गांव में बांस के सहारे बिजली आपूर्ति, हादसे का बढ़ा खतरा
नदियाइन गांव में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण किसान खतरनाक तरीके से बांस के सहारे बिजली के तार खींचकर खेतों में पानी पहुंचा रहे हैं। विभाग द्वारा पोल तो लगाए गए लेकिन व्यवस्था नहीं की गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षित बिजली आपूर्ति की मांग की है ताकि कोई अनहोनी न हो।

प्रखंड के नदियाइन गांव में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण किसानों को अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए खतरनाक तरीके अपनाने पड़ रहे हैं। यहां किसान बांस के सहारे बिजली के तार खींचकर अपने खेतों तक आपूर्ति पहुंचा रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों के अनुसार कुछ माह पूर्व विभाग द्वारा सड़क किनारे बिजली के पोल तो लगा दिए गए, लेकिन आगे की व्यवस्था नहीं की गई। मजबूरी में किसानों को बांस के सहारे तार जोड़कर सिंचाई के लिए बिजली का इंतजाम करना पड़ रहा है। ये तार नीचे लटक रहे हैं, जो खेतों में काम कर रहे लोगों और राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं।
किसान अरविंद सिंह, जितेंद्र सिंह और कैल यादव ने बताया कि कई बार विभाग को शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है।ग्रामीणों ने बताया कि सिंचाई के लिए बिजली बेहद जरूरी है, लेकिन विभाग की अनदेखी के कारण उन्हें जान जोखिम में डालनी पड़ रही है। उन्होंने प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि जल्द ही उचित व्यवस्था कर सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


