ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाआमस में डीएपी खाद के लिए परेशान हैं किसान

आमस में डीएपी खाद के लिए परेशान हैं किसान

आमस में डीएपी खाद के लिए परेशान हैं किसान आमस में डीएपी खाद के लिए परेशान हैं किसान आमस में डीएपी खाद के लिए परेशान हैं...

आमस में डीएपी खाद के लिए परेशान हैं किसान
हिन्दुस्तान टीम,गयाFri, 03 Dec 2021 05:50 PM
ऐप पर पढ़ें

आमस। एक संवाददाता

धान कटने के बाद गेहूं, चना, मसूर, मटर, सरसो आदि फसलें लगाने के लिए किसान खेतों को तैयार करने में जुटे हैं। आलू लगाने के लिए भी खेत तैयार किये जा रहे हैं। अच्छी उपज के लिए बुआई के समय खेतों में डीएपी खाद डाली जाती है। किन्तु प्रखंड स्तर पर कहीं भी डीएपी खाद उपलब्ध नहीं है। इस वजह किसान परेशान हैं।कहीं-कहीं महंगे दामों में इसकी बिक्री की जा रही है। इसके अलावा किसानों को दूसरे विकल्पों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। खैरा के कमल रजक, विशनपुर मठ के सतेन्द्र यादव व मुरारी यादव, बड़की चिलमी के सीताराम यादव व महेन्द्र पासवान, बेलबिगहा के दिनेश प्रसाद आदि किसानों ने कहा कि गेहूं बोने के लिए जोत-कोड़ कर खेतों को तैयार कर ली है। किन्तु डीएपी नहीं मिलने से बोने का समय निकलता जा रहा है। बीएओ अशोक प्रियदर्शी ने ब्लॉक में खाद की किल्लत स्वीकारते हुये कहा कि जिले से ही खाद नहीं मिल रही है। खाद की किल्लत की जानकारी जिले के वरीय अधिकारियों को दे दी है।

गुरारू प्रखंड में डीएपी खाद नहीं मिलने से किसान परेशान

गुरारू। एक संवाददाता

प्रखंड क्षेत्र के किसान डीएपी खाद के लिए परेशान हैं। गेहूं ,मक्का की बोआई का सीजन शुरू हो चुका है। लेकिन सरकार गेहूं बोआई के लिए पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद उपलब्ध नहीं करवा पा रही। किसानों की यह समस्या पर प्रशासन को कहीं नजर आ रही है। किसानों की इस मांग को उठाने कोई आगे नहीं आ रहा है। किसान मनोज प्रसाद ,मिथलेश प्रसाद ,रामाधार सिंह ने बताया कि डीएपी खाद नहीं मिलने हमलोग को गेंहू खेत उखड़ने लगे हैं। मजबूरी में हमलोग मिक्सचर खाद खेत में डाल रहे। 13 सौ से 14 सौ रूपये बोरा खाद मिल रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें