शेरघाटी में अलविदा की नमाज दो बार, ईद आज

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

शेरघाटी की मस्जिदों में रमजान के आखिरी जुम्मे पर अलविदा की नमाज अदा की गई। कई मस्जिदों में असमंजस के कारण दो बार अलविदा की नमाज पढ़ी गई। इमाम मौलाना हामिद रजा खान ने कहा कि यह कोई विशेष नमाज नहीं है और दो बार पढ़ने में कोई बुराई नहीं है। ईद-उल-फितर शनिवार को मनाया जाएगा।

शेरघाटी में अलविदा की नमाज दो बार, ईद आज

शेरघाटी की कई मस्जिदों में शुक्रवार को रमजान के आखिरी जुम्मे पर अलविदा की नमाज अदा की गई। परंपरा के अनुसार रमजान के अंतिम शुक्रवार को अलविदा की नमाज पढ़ी जाती है। इस बार ईद की तारीख को लेकर बनी असमंजस की स्थिति के कारण बीते सप्ताह भी कई मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा कर ली गई थी। ऐसे में शुक्रवार को कुछ मस्जिदों में दोबारा अलविदा की नमाज पढ़ी गई, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। दो बार अलविदा नमाज पढ़ने में नहीं है बुराईशुमाली मोहल्ला मस्जिद के पेश इमाम मौलाना हामिद रजा खान ने बताया कि अलविदा की अलग से कोई विशेष नमाज नहीं होती है, बल्कि जुम्मा की नमाज में होने वाले खुतबे की जगह सिर्फ़ अलविदा का खुतबा पढ़ा जाता है।

उन्होंने कहा कि यह कोई फर्ज या वाजिब अमर या इबादत नहीं है, इसलिए असमंजस की स्थिति में दो बार अलविदा की नमाज अदा कर लेने में कोई बुराई नहीं है।शहर और आस पास में करीब 18 मस्जिदें हैं, जहां पांचों वक्त की नमाज के साथ जुम्मा की नमाज भी अदा की जाती है। शुमाली मोहल्ले के अमीर फैसल और हमजापुर के शहलाल अशरफी ने बताया कि इस बार कई मस्जिदों में दो-दो बार अलविदा की नमाज पढ़ी गई है।शेरघाटी की मस्जिदों में आज होगी ईद की नमाजशनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। इस मौके पर शेरघाटी की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह 7 से 8 बजे के बीच ईद की नमाज अदा की जाएगी। शुमाली मोहल्ला, लोदी शहीद, काजी मोहल्ला, पुरानी चट्टी, नई बाजार और रमना समेत आसपास के हमजापुर, सिहूली और बैदा में भी ईद की नमाज अदा की जाएगी। ईद के दिन बच्चे, युवा और बुजुर्ग नए कपड़े पहनकर नमाज के लिए पहुंचते हैं। नमाज के बाद लोग एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। ईदगाहों के आसपास खिलौने और मिठाइयों की दुकानें सज जाती हैं, जिससे वहां मेला जैसा माहौल बन जाता है। बच्चे इन दुकानों से खरीदारी का आनंद लेते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।