विद्यालय परिसर में भावुक माहौल, शिक्षक सीताराम पासवान को दी गई सम्मानजनक विदाई

Newswrap हिन्दुस्तान, गया
share

फतेहपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय चरोखरी में शिक्षक सीताराम पासवान के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उन्होंने 31.5 वर्षों तक शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। समारोह में ग्रामीणों, अभिभावकों, छात्रों और शिक्षकों ने भावुक विदाई दी और उनके अनुशासन व प्रेरणा को याद किया।

विद्यालय परिसर में भावुक माहौल, शिक्षक सीताराम पासवान को दी गई सम्मानजनक विदाई

फतेहपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय चरोखरी में कार्यरत शिक्षक सीताराम पासवान के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अपने 31.5 वर्षों के शिक्षकीय जीवन में उन्होंने विभिन्न विद्यालयों में सेवा देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने वर्ष 1994 में मध्य विद्यालय कावर (कोंच) से अपनी सेवा शुरू की और बाद में प्राथमिक विद्यालय सीकरी समेत कई विद्यालयों में कार्य किया। लंबे समय तक चरोखरी विद्यालय में रहकर उन्होंने विद्यालय की पहचान को नई ऊंचाई दी। समारोह में ग्रामीणों, अभिभावकों, छात्रों और शिक्षकों ने नम आंखों से विदाई दी।

वक्ताओं ने उनके स्नेह, अनुशासन और प्रेरणा को यादगार बताया। इस मौके पर कई शिक्षक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।