Hindi NewsBihar NewsGaya NewsFarewell Ceremony at Koramthu Primary School Honors Retiring Teachers and Welcomes New Head Teacher

कोरमथु प्राइमरी स्कूल में विदाई व स्वागत समारोह
संक्षेप:
आमस प्रखंड के कोरमथु प्राइमरी स्कूल में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित हुआ। पूर्व प्रधानाध्यापक बलिराम दास और शिक्षक सागर कुमार को विदाई दी गई, जबकि नए हेड टीचर संजय कुमार का स्वागत किया गया। इस अवसर...
Aug 13, 2025 05:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
आमस प्रखंड के कोरमथु प्राइमरी स्कूल में बुधवार को विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित हुआ। पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक बलिराम दास और शिक्षक सागर कुमार को हेड टीचर बनने पर विदाई दी गई, वहीं नए हेड टीचर संजय कुमार का स्वागत किया गया। विदाई के दौरान शिक्षक भावुक हो उठे, जिसे देख अभिभावक भी आंसू नहीं रोक पाए। शिक्षिका गुलशन परवीन और नासीर हुसैन ने बताया कि दोनों ने लगभग 20 वर्षों तक सेवा दी। वक्ताओं ने कहा कि उनकी कार्यशैली ने छात्रों व अभिभावकों के बीच गहरी छाप छोड़ी। मौके पर कई ग्रामीण व अभिभावक मौजूद रहे।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




