शेरघाटी: अंचल में चल रहे दाखिलखारिज के खेल में एफआइआर

Jan 17, 2026 08:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share

शेरघाटी: अंचल में चल रहे दाखिलखारिज के खेल में एफआइआर फर्जी रजिस्ट्री के आधार पर जालसाज ने कराया दाखिल खारिजअंचल कार्यालय में बगैर जांच पड़ताल के तेजी

शेरघाटी: अंचल में चल रहे दाखिलखारिज के खेल में एफआइआर

शेरघाटी अंचल कार्यालय में चल रहे दाखिल खारिज के खेल का एक नया मामला सामने आया है। शहर के लोहार टोली मोहल्ले में रहने वाले एनामुल हक नामक एक व्यक्ति ने जमीन की रजिस्ट्री का फर्जी कागज तैयार कर शेरघाटी अंचल से धड़ाधड़ उसकी दाखिल खारिज करवा ली और जमीन की लगान रसीद भी कटवा ली। स्थानीय एसडीओ मनीष कुमार की पहल पर हुई जांच में इस तथ्य के सामने आने के बाद फर्जीवाड़े के आरोप में दाखिल खारिज करवाने वाले एनामुलहक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। इससे पूर्व निबंधन कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि अभियुक्त के द्वारा प्रस्तुत किए गए निबंधन के कागजात फर्जी और बनावटी हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके साथ ही यह सवाल भी खड़े हो गए हैं कि दाखिल खारिज की प्रक्रिया के दौरान होने वाली जांच-पड़ताल, गवाही-पहचान और भूमि के स्थल निरीक्षण आदि के दौरान फर्जीवाड़े का यह मामला सामने क्यों नहीं आ सका। राजस्व कर्मचारी से लेकर राजस्व अधिकारी और अंचलाधिकारी के कार्यालय तक से यह चूक कैसे हो गई। इससे भी अहम यह है कि फर्जी कागजात वाले मामले में सारी प्रक्रिया तेज गति से कैसे पूरी हो गई, जबकि परिमार्जन, दाखिलखारिज और समपरिवर्तन के सैंकड़ों मामले शेरघाटी अंचल कार्यालय में छह महीने-साल भर से लम्बित हैं और जरूरतमंद धक्के खा रहे हैं। पिछले साल जुलाई में भूमि के समपरिवर्तन के लिए अंचल कार्यालय में आवेदन करने वाले सोनेखाप के अमित कुमार कहते हैं कि अबतक समपरिवर्तन तो दूर उनकी जमीन की पैमाइश तक नहीं हुई है। इस मामले में शेरघाटी के एसडीओ मनीष कुमार ने कहा है कि समूचे प्रकरण की जांच के बाद यदि कोई चूक सामने आती है तो इसके लिए जवाबदेही निर्धारित कर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।