उद्यमिता को करियर के रूप में अपनाएं युवा
आंबेडकर छात्रावास में उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन युवाओं स्वरोजगार के प्रति किया

राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड के नेतृत्व में रविवार को शहर के आंबेडकर छात्रावास में उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के विकास को बढ़ावा देने, सहायता व प्रोत्साहित करने का मुख्य उद्देश्य को लेकर आयोजित जागरूकता कार्यशाला कार्यक्रम में युवाओं को व्यवसाय शुरू करने व सरकारी वित्तीय सहायता योजनाओं के बारे में विशेष जानकारी दी गई। एनटीएससी कमल नयन ने नये विजनेस शुरू करने के लिए एवं भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे योजनालों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न उद्योगों और स्वरोजगार योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री रोजगार कार्यकम, मुद्रा योजना स्टार्टअप इंडिया आदि की विस्तृत जानकारी दी।
मनोज कुमार सेंटर प्रमुख ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में विस्तार से लोगों को बताया। उन्होंने युवाओं को उद्यमिता को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया। जिला उद्योग केंद्र के जिला प्रबंधक वंदना ने मुख्यमंत्री उद्यमी श्रीजना और मुख्यमंत्री लघु उद्यमी योजना के बारे में लोगों को बताया। जिला उद्योग केंद्र द्वारा नये उद्यमियों को प्रशिक्षण, मार्गदर्शन, ऋण सुविधा की सुविधा दिए जाने के बारे में जानकारी दी गई। अनिल पासवान ने लोगों से आग्रह किया कि युवा आगे आए और सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं का लाभ ले कर नये उद्योग स्थापीत करें। उन्होंने लोगों को बताया की नौकरी खोजने वालो को रोजगार की और बढ़ाने का विशेष संदेश दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




