स्वरोजगार आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सबसे प्रभावी माध्यम
स्वरोजगार आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सबसे प्रभावी माध्यम • बोधगया में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन • पीएमईजीपी के संचालित विभिन्न योजनाओं
नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन (एनएसआईसी) का बोधगया स्थित तकनीकी सेवा केंद्र में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एमएसएमई मंत्रालय की ईएसडीपी योजना के अंतर्गत आयोजित हुआ। युवाओं को स्वरोजगार व लघु उद्योग स्थापना के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में युवक, युवतियां व महिलाओं ने भाग लेकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। प्रबंधक कमल नयन ने कहा कि वर्तमान समय में स्वरोजगार आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सबसे प्रभावी माध्यम है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी), मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया और अन्य सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता, सब्सिडी और प्रशिक्षण सुविधाओं की उन्होंने विस्तृत जानकारी दी।
कहा कि सही मार्गदर्शन और योजनाओं का लाभ लेकर युवा कम पूंजी में भी सफल उद्यम स्थापित कर सकते हैं। केंद्र प्रमुख मनोज कुमार ने बताया कि केंद्र में टेलरिंग, प्लंबर, एसी टेक्नीशियन समेत विभिन्न तकनीकी व व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जिससे युवाओं को रोजगारोन्मुख कौशल प्रदान किया जा रहा है। वार्ड पार्षद राजेश कुमार ने युवाओं से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से सशक्त बनें। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान भी किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


