होली को लेकर ड्रोन से सीमावर्ती इलाकों की हो रही निगेहबानी
शराब को लेकर झारखंड से सटे इलाकों में ड्रोन के साथ अतिरिक्त जवान तैनात पुलिस

होली और रमजान को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। खासकर झारखंड से सटे सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है। शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए इन क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस के साथ-साथ उत्पाद विभाग की विशेष टीम भी सक्रिय है और लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। चेक पोस्ट से लेकर रेलवे स्टेशन तक विशेष नजर जिले के सभी प्रमुख चेक पोस्ट, अंतरराज्यीय सीमाओं और रेलवे स्टेशन पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है। ताकि झारखंड से अवैध शराब की खेप जिले में प्रवेश न कर सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कई स्थानों पर छापेमारी कर शराब जब्त की गई है और तस्करों की गिरफ्तारी भी की गई है। शहर में क्यूआरटी टीम रहेगी सक्रिय शहर में हुड़दंगियों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस की क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) को विशेष रूप से सक्रिय किया गया है। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्ती बढ़ा दी गई है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। होली और रमजान को लेकर विशेष सतर्कता इस बार होली के साथ रमजान का महीना भी चल रहा है, ऐसे में प्रशासन अतिरिक्त सावधानी बरत रहा है। सभी धर्मों के लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई है। सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी प्रकार की भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। एसएसपी ने छुट्टियां की रद्द एसएसपी सुशील कुमार ने जिले के सभी 54 थानों को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। पर्व को देखते हुए पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। एसएसपी ने कहा कि शराब माफियाओं के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है और झारखंड से आने वाली शराब की हर खेप को जब्त किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून तोड़ने वालों की खैर नहीं होगी। शहर से लेकर गांव तक कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



