
गया जंक्शन: सीसीटीवी कैमरे के जद में बी-वन, बी-टू, वन-सी प्लेटफॉर्म, बढ़ेगी सुरक्षा की निगरानी
-प्लेटफार्मो सहित आरपीएफ बैरक और इंटरनेशनल स्नानागार व पिलग्रिम साइड का क्षेत्र पर रहेगी अब
गया जंक्शन क्षेत्र में सुरक्षा का निगरानी बढ़ाने के उद्देश्य को लेकर स्टेशन के हावड़ा इंड क्षेत्र में विशेष निगरानी को लेकर सीसीटीवी कैमरे का विस्तार किया गया है। इसके तहत अब बी-वन, बी-टू, वन-सी प्लेटफॉर्म सहित आसपास के रेल क्षेत्रों को सीसीटीवी के जद में लाया गया। साथ ही आरपीएफ बैरक व इंटरनेशनल स्नानागार व पिलग्रिम साइड का क्षेत्र पर अब पैनी नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इससे सुरक्षा की निगरानी बढ़ेगी। नाइट विजन सहित उच्च क्षमता के सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन सभी सीसीटीवी कैमरे का कंट्रोल रूम आरपीएफ कार्यालय में बनाया गया है।
सीसीटीवी कंट्रोल रूम में आपीएफ के अधिकारी और जवानों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। गया जंक्शन के इन क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे की सुविधा नहीं रहने से सुरक्षा की निगरानी में परेशानी होती थी। पिछले दिन चिन्हित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इससे चोर, उचक्के, संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने और यात्रियों की सुरक्षा की निगरानी बढ़ी है। डेल्हा साइड स्टेशन क्षेत्र में भी लगेंगे सीसीटीवी कैमरे गया जंक्शन के चारों ओर से सुरक्षा की निगरानी बढ़ाने के लिए रेलवे ने कार्रवाई तेज कर दी है। डेल्हा साइड में नवनिर्मित स्टेशन परिसर में भी जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसकी तैयारी की जा रही है। बताया गया कि सीडीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्वाइंट को चिन्हित किया गया है। डेल्हा साइड में स्टेशन का विस्तार किया गया है। इस क्षेत्र से बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन हो रहा है। साथ ही एक नया आठ नबर प्लेटफार्म का निर्माण पूरा कर लिया गया है। इस प्लेटफार्म पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




