
राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम: कुलपति
दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज और देश का विकास संभव नहीं है। उन्होंने छात्राओं के लिए सुविधाओं में सुधार का आश्वासन...
एक आदर्श समाज के साथ सशक्त राष्ट्र निर्माण में पुरुषों के साथ - साथ महिलाओं के भूमिका अहम है। भारतीय संस्कृति के अनुरूप समाज में महिलाओं का महत्व बराबर का रहा है और बिना उनकी भागीदारी तथा योगदान के समाज साथ ही साथ देश बेहतर तरीके से विकास नहीं कर सकता है। उक्त वक्तव्य दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने गार्गी सदन गर्ल्स हॉस्टल के छात्राओं के लिए आयोजित उन्मुखी कार्यक्रम ''अन्वय आरंभ'' के मुख्य अतिथि के रूप में कही। कुलपति प्रो. के. एन. सिंह ने कहा कि छात्राओं की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार काम कर रहा है और आशा है कि जो कठिनाइयां हैं उन्हें जल्द दूर कर दिया जाएगा।

उन्होंने छात्राओं के बीच सहयोग और आपसी समन्वय पर जोड़ दिया। कुलपति ने कहा कि एक टीम भावना के साथ रहने से बहुत सारी चीजे अपने आप हल हो जाती है। उन्होंने कहा बड़ी संख्या में इस अकादमिक सत्र में यूजी पाठ्यक्रमों में बेटियों का नामांकन हुआ है और प्रयास है कि सभी को छात्रावास की सुविधा मिल जाए। उपलब्ध आवासीय सुविधा की जानकारी दी गार्गी सदन गर्ल्स हॉस्टल की चीफ वार्डेन रेणु ने विश्वविद्यालय तथा छात्रावास में छात्राओं के लिए उपलब्ध आवासीय सुविधा की जानकारी दी। आगामी कार्य योजना की रूपरेखा को भी प्रस्तुत किया। डीएसडब्लू प्रो. पवन कुमार मिश्रा ने छात्राओं को दी जाने वाली सुविधाओं को विस्तार से बताया। प्रॉक्टर प्रो. प्रणव कुमार ने विश्वविद्यालय परिसर के भीतर सुरक्षा और अनुशासन पर बल दिया। एंटी रैगिंग के नोडल अधिकारी डॉ. जावेद अहसन ने रैगिंग के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि यह परिसर रैगिंग से मुक्त है, हम सब रैगिंग के प्रति सतर्क और जागरूक होकर इससे दूर रह सकते हैं। कार्यक्रम में डिप्टी प्रॉक्टर डॉ. मंगलेश मंगलम, असिस्टेंट प्रॉक्टर डॉ. अबोध कुमार, डॉ. विभाष चन्द्र महापात्रा, डॉ. रचना विश्वकर्मा, मैत्रेय छात्रावास की वार्डन डॉ. प्रीति राय, डिप्टी रजिस्ट्रार प्रतीश दास, सहायक कुलसचिव शशि रंजन मौजूद रहें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


