ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाएयरपोर्ट पर त्रिपुरा और मिजोरम में पर्यटन बढ़ावा पर जोर

एयरपोर्ट पर त्रिपुरा और मिजोरम में पर्यटन बढ़ावा पर जोर

एयरपोर्ट पर त्रिपुरा और मिजोरम में पर्यटन बढ़ावा पर जोर

एयरपोर्ट पर त्रिपुरा और मिजोरम में पर्यटन बढ़ावा पर जोर
हिन्दुस्तान टीम,गयाSat, 15 Feb 2020 11:14 PM
ऐप पर पढ़ें

गया एयरपोर्ट पर शनिवार को भारत पर्यटन ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत कार्यक्रम आयोजित की। कार्यक्रम में त्रिपुरा और मिजोरम में पर्यटन के संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई और यहां आने वाले विदेशी पर्यटकों को मिजोरम, त्रिपुरा राज्यों के भाषा, संस्कृति, पर्यटन के बारे में रूबरू कराने पर जोर दिया गया। गया एयरपोर्ट ऑथिरिटी और भारत पर्यटन के संयुक्त कार्यक्रम में दोनों राज्यों के पर्यटन की संभावना एवं पर्यटन के बढ़ावा पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में सीआईएसएफ, एयर इंडिया, कस्टम तथा इमिग्रेशन के लगभग 80 प्रतिभागि शामिल हुए। इस अवसर पर भारत पर्यटन के निदेशक वाई नीलकंठम द्वारा त्रिपुरा और मिजोरम का रहन सहन, खान पान एवं वहां के पर्यटन स्थलों की जानकारी दी गई। गया एयर पोर्ट निदेशक दिलीप कुमार ने पर्यटन के संभावना और बौद्ध परिपथ को हवाई यातायात से जोड़ने के संभावना पर चर्चा की। सीआईएसएफ कमांडेंट वीके सिंह ने अतिथि देवो भवः पर जोर देते हुए यात्रियों के सुविधा तथा उनके साथ अच्छा व्यवहार करने का जोर दिया। अंत में सभी प्रतिभागियो को प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर पर भारत पर्यटन के मनोरंजन मिश्रा ने अंत में सब का धन्यवाद ज्ञापन किया

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें