
दो माह से अधिक बकाया राशि रखने वालों का बिजली कटेगी
दो माह से अधिक बकाया राशि रखने वालों का बिजली कटेगी दो माह से अधिक बकाया राशि रखने वालों का बिजली कटेगी
मुख्यमंत्री विद्युत सहायता योजना से लोगों को 125 यूनिट नि:शुल्क बिजली दी जा रही है। इसके बाद भी पहले के बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं किया जा रहा है। बिजली चोरी की जा रही है। ऐसी स्थिति को लेकर मुख्यालय के निर्देश पर बकाया बिल वसूली से लेकर बिजली चोरी को लेकर साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड गंभीर हो गया है। दो माह से अधिक की बकाया राशि वाले की बिजली कटेगी। शहरी क्षेत्र और बोधगया क्षेत्र के उपभोक्ताओं से बकाया बिल की राशि जमा करने व 125 यूनिट नि: शुल्क बिजली मिलने के बाद भी उपभोक्ताओं से विद्युत चोरी न करने की अपील की गई।
इसकी जानकारी रविवार को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल गया शहरी क्षेत्र के कार्यपालक अभियंता आजाद कुमार सिंह ने दी। बताया कि बकाया बिल यानि राजस्व वसूल के लिए दिसंबर से विशेष अभियान शुरू होगा। यहा अभियान मार्च तक चलेगा। इसमें दो माह से अधिक बकाया राशि रखने वालों का बिजली कटेगी। इसके लिए मुख्यालय स्तर से प्रत्येक प्रशाखा में तीन कर्मी केवल बिजली काटने के लिए दिए गए हैं। बताया कि नवंबर में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल गया शहरी अंतर्गत करीब तीन हजार लोगों की बिजली काटी गयी है। इसमें करीब छह करोड़ की राशि सम्मिलित थी। इसके अतिरिक्त विद्युत चोरी के विरुद्ध अभियान में करीब 112 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। इसमें करीब 45 लाख रुपए की राशि शामिल है। राजस्व वसूली और विद्युत चोरी के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा जिसमें सभी बकायेदारों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। विद्युत कार्यपालक अभियंता आजाद कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यालय स्तर से निर्देश परआने वाली गर्मी के सीजन में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए सभी पावर सब स्टेशनों के साथ ही सभी 33 केवी ,11 केवी और ट्रांसफार्मर पर जरूरी मेंटेनेंस किए जा रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




