Hindi NewsBihar NewsGaya NewsElection Preparations 2025 Training and Meetings for EVM Operations
विस चुनाव: इमामगंज में सेक्टर अधिकारियों और कर्मियों को प्रशिक्षण

विस चुनाव: इमामगंज में सेक्टर अधिकारियों और कर्मियों को प्रशिक्षण

संक्षेप: आगामी विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी के लिए इमामगंज में बैठक हुई। इसमें सेक्टर और पुलिस पदाधिकारियों को ईवीएम संचालन, बूथ तक पहुंच, विवादित बूथों की समस्याओं का निस्तारण बताया गया। कोषांग अधिकारियों को...

Sat, 4 Oct 2025 07:26 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

आगामी विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर शनिवार को इमामगंज में सेक्टर पदाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में बैठक में उन्हें ईवीएम मशीन संचालन, बूथ तक पहुंच के रूट, विवादित बूथ और बूथ पर आने वाली समस्याओं के निस्तारण के तरीकों की जानकारी दी गई। बीडीओ संजय कुमार ने बताया कि यह बैठक चुनाव की अंतिम तैयारी का हिस्सा थी और इसमें सभी सेक्टर अधिकारियों को अपने कार्य और दायित्वों की जानकारी दी गई। कोषांग अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण द्वितीय पाली में पब्लिक हाई स्कूल रानीगंज में कोषांग अधिकारियों और कर्मियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसमें उन्हें ईवीएम मशीन की देख-रेख, कंट्रोल रूम और क्लस्टर सेंटर की व्यवस्थाओं, चुनाव कर्मियों के भोजन और अन्य व्यवस्थाओं के संचालन के बारे में जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण में इमामगंज विधान सभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों के बीडीओ, सीओ, पुलिस पदाधिकारी और कर्मचारियों ने भाग लिया। इस मौके पर एडीएम रविशंकर शर्मा, एसडीपीओ कमलेश कुमार, बीडीओ संजय कुमार, सीओ सुकेश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण का उद्देश्य सभी कर्मियों और अधिकारियों को चुनाव में किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए सक्षम बनाना था।